भारतीय दृष्टिकोण से इतिहास लेखन की आवश्यकता : प्रोफ़ेसर देवाराम

सिरोही(हरीश दवे)

भारतीय इतिहास संकलन योजना के मरूक्षेत्र प्रदेश के महामंत्री प्रोफ़ेसर देवाराम ने स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर पैविलियन में आयोजित सिरोही जिला इतिहास संकलन समिति की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण से लिखे जाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने संबोधन में इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए भूले बिसरे इतिहास नायकों एवं सांस्कृतिक रक्षकों के त्याग और बलिदान को उजागर करने की आवश्यकता जताई।

इतिहास संकलन समिति के सिरोही जिला अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार ने सिरोही में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित कर क्षेत्र के इतिहास को उजागर करने की मांग की । उन्होंने बताया कि क्षेत्र के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करवाने हेतु प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर समिति के जिलामंत्री भरत माली ने समिति की कार्य योजना प्रस्तुत की । उन्होंने सदस्यता एवं कार्यकारिणी विस्तार की योजना प्रस्तुत की । प्रवक्ता नरेश सुथार ने मंच संचालन किया। इतिहास संकलन समिति की सिरोही जिला बैठक में हिन्दू वेव के संयोजक हरीश दवे ने कहा की भारतीय इतिहास को विकृत किया गया है।हमारी संस्कृति, राष्ट्र व महापुरुषों के कार्यो के इतिहास पर शोध व सत्य जानकारी लानी अत्यंत आवश्यक है।

बेठक में अनोपसिंह सोलंकी, अमरसिंह केर, सुनील कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र मिस्त्री हरीश दवे ,मीठा लाल लोहार, सकाराम दांगी अभिमन्युसिंह, खजानसिंह, चैलसिंह परमार, केसर सिंह ,राम सिंह चौहान ,मूल सिंह देवड़ा समेत जिले के इतिहास प्रेमी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply