माउन्ट आबू । राजस्थान ।

रिपोर्ट किशनलाल,

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आबू पर्वत के न्यायालय में आयोजन किया गया जिसमें तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण चौहान बेंच सदस्य एडवोकेट गौरव कौशिक के द्वारा समझाइश के माध्यम से कई प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया । जिसमें दंडिक शमनिय अपराध 5 धारा 138 एन आई एक्ट से संबंधित 13 प्रकरण भरण पोषण से संबंधित एक प्रकरण एवं 17 दीवानी प्रकरणों का निस्तारण राजीनामे से किया गया।इस अवसर पर सचिव तालुका विधिक सेवा समिति जेठाराम रीडर कृष्ण कुमार रामेश्वर शर्मा अमराराम एवं दिलदार तहसीलदार महोदय एवं आर आई एवं सभी बैंकों के मैनेजर पीएचईडी के कर्मचारी टेलीफोन एक्सचेंज के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में राजीनामे हेतु आए पक्षकार उपस्थित रहे वकील मंडल के भूपेंद्र सिंह जैन बद्री लाल काबरा हार्दिक अग्रवाल दिव्या प्रशांत बोरा उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply