सिरोही । राजस्थान ।

योगेश्वर सुभाषनगर गृह निर्माण सहकारी समिति के 370पट्टे दिलवाने की मांग रखी कंसारा ने,

सिरोही(हरीश दवे),

प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 में योगेश्वर (पूर्वनाम सुभाषनगर) गृह निर्माण सहकारी समिति लि. सिरोही के शेष बचे 370 प्लाॅटो के पट्टे आयुक्त नगर परिषद सिरोही से वर्तमान में चल रहे प्रशाषन शहरों के संग अभियान में दिलाने की मांग मुख्यमंत्री,जिला कलेक्टर व विधायक को पत्र लिख रामेश्वरलाल कंसारा ने की।रामेश्वरलाल कंसारा ने ज्ञापन में लिखा की पूर्व में कई बार इस संबंध में ज्ञापन दिए जा चुके है लेकिन जनहित में 38 वर्षो से समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। समिति की पत्रावली संख्या 103 नगर परिषद सिरोही में लम्बित है। समिति की कृषि भूमि का प्रकरण 1/75 सरकार बनाम महाराजा अभयसिंह में जिला कलेक्टर न्यायालय में निर्णय दिनांक 16.02.1983 को हुआ था एवं फैसले में यह भूमि महाराजा की निजी सम्पत्ति मानी थी एवं सिलिंग प्रभावित नही मानी थी एवं इसकी भूमि का बेचान सीलिंग कानून लागू होने से पूर्व दिनांक 10.05.1968 को हुआ था। सिलिंग कानून वर्ष 1973 में लागू हुआ था। भूमि का टाईटल स्पष्ट रूप से समिति के नाम दर्ज है।

पूर्व में उपखण्ड अधिकारी सिरोही ने जिला कलेक्टर न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय दिनांक 16.02.1983 को अनदेखा करते हुए समिति के खसरो की प्रस्तावित कृषि भूमि का सीलिंग प्रकरण संख्या 1/96 सिरोही में दर्ज कर रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में निगरानी लगाई है जिसका प्रकरण संख्या 2401/2008 है जो आज 15 वर्ष बीत जाने पर भी विचाराधीन है जो नियम विरूद्ध व न्याय संगत नही है।ज्ञापन में लिखा की राज्य सरकार ने प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के आदेश क्रमांक पं. 17(1)/नविवि/अभियान/2021/ममज्ञा/जयपुर 08.09.2021 में प्रसारित आदेश के बिन्दू संख्या 10 के तहत सीलिंग कानून/राजस्थान भू स्वामियो की सम्पदा अर्जन अधिनियम 1963 (राज परिवार की भूमि) 1963 व अन्य अधिनियम के तहत अर्जित भूमि पर बसी बस्तियों के भूखण्डो के पट्टे जारी करने का निर्णय लिया गया है। तथा समिति की भूमि को आवासीय प्रयोजनार्थ रूपान्तरण करने एवं पट्टे जारी करने बाबत किसी भी न्यायालय से कोई रोक नही है।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से निवेदन किया की आप जनहित में राजस्व मंडल अजमेर में विचाराधीन निगरानी प्रकरण संख्या 2401/2008 का निस्तारण पुनः प्रकरण लेकर (विड्रो) करवाने की कृपा करे जिससे सदस्यों की 38 वर्षो से लम्बित आवासीय समस्या का समाधान हो सके।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply