सिरोही । राजस्थान ।

वार्ड कप किक्रेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी अनावरण,भाजपा के 8 पार्षदो की अनुपस्थिति रही चर्चा का विषय,

सिरोही(हरीश दवे),

नगर परिषद की ओर से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 मई से 25 मई तक वार्ड कप किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को स्थानीय नगर परिषद सभा भवन में वार्ड कप ट्रॉफी का अनावरण विधायक श्री संयम लोढा के कर कमलों से किया गया इस अवसर पर सभापति महेन्द्र कुमार मेवाडा, उपसभापति जितेन्द्र सिंधी आयुक्त पुरोहित सुशील कुमार के साथ नगर परिषद् पार्षद व किक्रेट प्रेमी मोजूद थे विधायक लोढा ने अपने सम्बोधन में कहा की कॉलेज समय से ही मेरा झुकाव किक्रेट व अन्य खेलों की तरफ रहा है। पिछले साल हमने पहले शिवगंज मे वार्ड कप आयोजित किया था जो काफी सफल हुआ था उसके बाद सिरोही में वार्ड कप का आयोजन किया गया वह शिवगंज से भी ज्यादा सफल रहा।

पिछले काफी समय से शहर वासी वार्ड कप आयोजित करने की मांग कर रहे थे लेकिन व्ययस्था के कारण देरी हुई लेकिन सिरोही स्थापना दिवस की समाप्ति पर वार्ड कप की तैयारियो के लिये कह दिया गया था। उन्होने कहा की किक्रेट के अलावा अन्य खेलो के आयोजन सम्बधित करना चाहे तो उनका सहयोग नगर परिषद कि ओर से किया जायेगा इन आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओ को उभार कर सामने लाना है और ये प्रयास निंरतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिला क्रिकेट के सदस्य राजेन्द्र सिंह देवडा, सत्येन मीणा, रंजी स्मिथ, सुरेन्द्र सिंह देवडा, नगर परिषद्् पार्षद सुधांशु गौड, जितेन्द्र ऐरन, ज्योति तोलानी, विशाल रांगी, राजेन्द्र राणा, मनोज पुरोहित, अनिल संगरवंशी, अनिल चौहान, तेजाराम, भरत कुमार, अनिता राठौड, धनपतसिंह राठौड, प्रकाश कुमार, मणी देवी, विनोद देवडा, मुख्तियार खान (बाबुभाई), चुनीलाल पटेलव नगर परिषद समस्त स्टॉफ,इंदिरा रोजगार के मेट मोजुद थे। व नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा समेत 9 भाजपा पार्षदो में सिर्फ भाजपा पार्षद मणि देवी ही मौजूद रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply