V24NEWS /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा के वार्ड 8 एवं ग्राम पंचायत पेशुआ मे आयोजित महंगाई राहत शिविर में पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पुर्व पालिकाध्यक्ष अचलसिंह बालिया सहित कई जनप्रतिनिधी ने लिया भाग।

महंगाई से आम जन को राहत के लिए कांग्रेस की गहलोत सरकार आई आपके द्वार और आमजन उठा रहे हैं इसका लाभ।

पिण्डवाड़ा पिण्डवाड़ा 12 मई को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 8 एवम ग्रामपंचायत पेशुआ में आयोजित महंगाई राहत शिविर केम्प मे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया , तहसीलदार माधाराम जी मीणा , नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दिपीका वीरवाल, नगर पालिका पार्षद व जिला कांग्रेस प्रवक्ता परबत सिंह काबा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लल्लू राम रावल एवं पार्षद संजय गर्ग, जगदीश मारु,छगन टांक, मनोनीत पार्षद अनीता कुंवर चौहान , जसोदा कुंवर चौहान, सूर्या कुंवर डाबी , ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्रपाल मारु, ब्लाॅक महासचिव मुकेश रावल,जाकिर कुरैशी, हाफीज कुरैशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महंगाई राहत केम्प मे भाग लेकर जनसमस्याओं के समाधान के प्रशासन को अवगत करवाया वही कच्ची बस्ती के लोगों को पट्टे वितरित किए गये एवं इस मौके पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारी करण सिंह,भोपाल सिंह, किशन मारु एवं सरकारी कर्मचारियों को सहयोग तन मन से लोगो को निरंतर सेवाए प्रदान करने पर उनका धन्यवाद दिया।वही पिंडवाड़ा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया ने बताया कांग्रेस सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत द्वारा चलाई जा रही महंगाई राहत शिविर मे सरकार की योजनाओ का आमजन को पुरा लाभ मिले इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे ,केम्प मे लोगों को गारंटी कार्ड वितरित किए जा रहे है।कांग्रेस सरकार द्वारा आमजन के हित मे बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए सभी को घरेलू बिजली 100 यूनिट फ्री है वही किसानों के लिए 2000 यूनिट बिजली फ्री है। वही स्वास्थ्य लाभ हेतु 25 लाख का बीमा तथा 10 लाख का दुर्घटना बीमा भी किया जा रहा है।

उज्जवला योजना के तहत ₹500 में गैस सिलेंडर ।

वही पशुपालकों के पशुओं के 40 हजार का बीमा किया जा रहा है । वृद्धजनो ,दिव्यांगो , विधवाओं के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन। राशन कीट फ्री , इस प्रकार 10 लाभकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को दिया जा रहा है। वही लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में लोग भारी तादाद में शिविर में उमड़ रहे है और अपने गारंटी कार्ड इस शिविर में प्राप्त कर खुशी से झूम उठते है । और कांग्रेस की गहलोत सरकार का धन्यवाद करते है। वही इस भीषण गर्मी में उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार ,तहसीलदार माधाराम जी मीणा , अधिशासी अधिकारी दीपिका वीरवाल , विधुत विभाग के सहायक अभियंता , कनिष्ठ अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण अपना पूरा योगदान देकर जनता को इस महंगाई राहत शिविर केम्प मे राहत प्रदान के लिए पुरी निष्ठा से कार्य कर रहे है इसके लिए ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया ने सभी का आभार वयक्त किया ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply