सिरोही । राजस्थान ।

आठवें केपीएल के फाइनल में चेन्नई का प्रवेश ।

खण्डेलवाल समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शक उमड़े, मैन ऑफ द मैच सहित सहयोगी भामाशाहो का सम्मान किया, फाइनल आज शनिवार को,विजेताओं को ट्रॉफी व नकद राशि मिलेगी ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

देवनगरी सिरोही में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला खंडेलवाल समाज का सुप्रसिद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट खंडेलवाल प्रीमीयर लीग के कड़े मुकाबलो के बाद चेन्नई ने जगह बनाई वही देर शाम तक दूसरा सेमीफाइनल चल रहा था। फाइनल मैच शनिवार को अरविंद पैवेलियन खेल मैदान पर प्रातः 8 बजे होगा।खंडेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 10 टीम ने भाग लिया जिसमें तीन टीम कर्णावती किंग इलेवन, पुणे वॉरियर्स, साउथर्न स्टार ने दोनों लीग मैच जीतकर अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया तथा चेन्नई सुपर किंग ने रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच का आंखों देखा हाल कॉमेंटेटर मुजीब खान ने सुनाया।सेमीफाइनल में उमड़े दर्शक -खेल मैदान पर सेमीफाइनल मैच के दौरान बड़ी संख्या में खंडेलवाल समाज के स्त्री-पुरुष युवा और समाज के गणमान्य जन मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल ने कर्णावती किंग इलेवन की टीम बीस ओवर के मैच में मात्र 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसके जवाब में चेन्नई ने आसानी से 9 विकेट से मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच भरत ने तीन विकेट चटकाए।दूसरा सेमीफाइनल मैच में पुणे वॉरियर्स बनाम साउथर्ण स्टार के मध्य खेला गया जिसमें खबर लिखे जाने तक पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित के 49 रन व बिट्टू के 24 रन के सहयोग से नो विकेट खोकर 141रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में साउथर्न स्टार ने पांच ओवर में दो विकेट खोकर तीस रन बनाए।टूर्नामेंट के मेन ऑफ़ द मैच को शील्ड दी -केपीएल के सभी मैच के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेन ऑफ़ द मैच के अमन,मनोज, पारस सतीश, नंदू, कल्पेश, रॉकी, रवि, महिपाल, भरत आदि को कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समाज के दानदाताओ का हुआ सम्मान –

केपीएल प्रतियोगिता के सहयोगी भामाशाह का कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, जिसमें रतनलाल बालोतरा, भरत बालोतरा, वनेचंद मोहब्बत नगर, सीए बंसीलाल सेवाड़ी, किशोर पाथावाड़ा, प्रवीण मैसूर, भरतभाई डीसा, सुरेश बेंगलुरु, भाई भाई ग्रुप के कैलाश नाटानी, नेमीचंद झाडोली सहित गणमान्य जनों का सम्मान हुआ।आज शनिवार को होगा फाइनल -टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अरविंद पैवेलियन पर सुबह 8 बजे खेला जाएगा जिसके विजेता,उपविजेता को क्रमश इक्कावन हजार व इक्कतीस हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

मैन ऑफ दी मैच के विजेता को इक्कीस हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। सभी मैच में जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिला तथा अंपायरिंग पेनल का कार्य राजेंद्रसिंह देवड़ा की देखरेख में किया जा रहा है।केपीएल कमेटी के आयोजन को सराहना मिली -आयोजन के दरम्यान बेहतरीन व्यवस्थाओ के लिए उपस्थित समाज बंधुओ ने केपीएल कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजको की ओर से दर्शकों के लिए कोल्डड्रिंक,जलजीरा और शीतल पेय की व्यवस्थाएं की गई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply