सिरोही / राजस्थान ।

सुरेश पुरोहित ।

कैलाशनगर में राजकीय महाविद्यालय के निर्माणकर्ता भामाशाह श्रीमान शंकरलाल माली (टोरसो ग्रुप) झाड़ोली वीर व उनके परिवार वालो का माली लिखमीदासजी सेवा संस्थान कैलाशनगर वालो ने साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर माली लिखमीदासजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष हिम्मतराम गेहलोत, उपाध्यक्ष हंजारीमल, सचिव सुरेश गेहलोत, अजाराम देवड़ा , तुलसीराम देवड़ा, प्रकाश गेहलोत, सतीश गेहलोत, श्रवण देवड़ा, भवर देवड़ा, दिनेश गेहलोत, प्रकाश परमार,मनाराम देवड़ा, जितेन्द्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। इस मौके पर टोसरो ग्रुप के चेयरमैन शंकरलाल माली ने सभी को धन्यवाद दिया और आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक व परोपकार के कार्य करने के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। और समाज के लिए कभी भी किसी भी प्रकार के कार्य के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा के लिए खुले रहेंगे। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष हिम्मतराम गेहलोत ने कहा कि टोसरो ग्रुप ने जो शिक्षा के क्षेत्र में जो पुण्य कार्य किया है वो आने वाली हमारी पीढियां युगों युगों तक याद रखेगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply