रेवदर /सिरोही ,

वास-मकावल-भटाना मुनि जी महाराज कुटिया तक बरसो से टूटी फूटी उबड़ खाबड़ सड़क से गुजरने को ग्रामीण मजबूर ।

सांसद व विधायक को भी लगाई गुहार।

(हरीश दवे),

जिले के रेवदर तहसील में वास-मकावल-भटाणा-मुनीजी कुटिया सड़क कार्य 15 किलोमीटर कई सालों पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी कार्य नहीं हो रहा है व सड़क पर मिट्टी उड़ने से वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ता है जो दोनों तरफ बबुल की झाड़ियां से वाहन चालको को आने-जाने समस्या बनी हुई है ओर सालों से ग्रामीण सड़क की स्तिथि के हालात में कष्ट झेल रहे है ।

ग्राम वासियो ने दर्जनों बार विधायक जगसीराम कोली ,सांसद देवजी पटेल व प्रधान,बीडीओ सभी प्रशासन को ध्यान में लाया ज्ञापन दिए पर सड़क निर्माण कार्य नहीं हो रहा है

यह सड़क रेवदर आबुरोड मुख्य मार्ग संडक वास-मकावल-भटाणा-मुनिजी कुटिया तक जो कि गुजरात राज्य से जुड़ा हुआ है जनता को आने जाने में बहुत ही आसानी रहती है फिर भी कई सालों से सड़क का कार्य नहीं हो रहा है रोड की दशा जैसे कि पहाड़ों मैं उबड़ खाबड़ हो गया है और संडक मार्ग 15 किलोमीटर दूर क्षतिग्रस्त के सड़क है जो कि गुजरात राज्य से जुड़े हुए हैं।

15 किलोमीटर सड़क 2 घंटा सफर ,

सड़क पर जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं देने से क्षेत्र वासी आक्रोशित है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply