सिरोही /राजस्थान,

हरीश दवे,

जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने पिंडवाडा की ग्राम पंचायत उदरा व वीरवाडा महंगाई राहत कैंपों का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल लगातार जिले के विभिन्न महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर रहे है ।

इस सिलसिले में पिंडवाडा की ग्राम पंचायत उदरा व वीरवाडा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान और महंगाई राहत कैंप का जिला कलक्टर ने अवलोकन किया। जिला कलक्टर वहां बने काउटर पर जाकर  लाभांर्थियों को 10 योजनाओं के बनाए जा रहें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड के कार्य प्रणाली की जानकारी तथा पंजीयन कराने वाले लाभार्थियों को गारंटी कार्ड का वितरण किया और जितने भी लाभार्थियों कैंप में उपस्थित थे, उन सभी से जिला कलक्टर ने संवाद किया, उनकी जिज्ञासा जानी जो ज्ञात हुआ कि इन महत्त्वाकांक्षी योजनाओं से बहुत खुश है ।

जिला कलक्टर ने अपील कि है की अधिक से अधिक लोग इन राहत कैंपों में आए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन करवा लाभ उठाए ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply