मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने मंहगाई राहत कैंप तंवरी व जैला शिविर का किया अवलोकन , लाभार्थियों को दिए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

सिरोही(हरीश दवे),

मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने सिरोही की ग्राम पंचायत तंवरी व जैला में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान और महंगाई राहत कैंप का विधिवत रूप से शुभारंभ कर शिविर का अवलोकन किया एवं पंजीयन करवाने वाले लाभार्थियों को गारंटी कार्ड का वितरण किया।     

इस मौके पर मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने आमजन से आव्हान किया कि वे इन शिविरों अधिकाधिक अपनी सहभागिता निश्चित करते हुए इन शिविरों के बारें में अन्य जनों को भी इन शिविरों का लाभ मिले। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

विधायक संयम लोढा ने ग्रामीणों से कहा कि गैंस सिलेंडर 1150 में मिलता है जो अभी 500 में मिलेगा। निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में निशुल्क दाल,चीनी, नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर खाद्य तेल मिलेगा। मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने वाले सभी लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार, शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का गारंटी सुधा रोजगार का लाभ, निशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत किसानों को 2000 यूनिट बिजली प्रतिमाह निशुल्क, पेंशन योजना के तहत पेंशन बढ़ाकर कम से कम 1000 रुपए कर दी है तथा पेंशन योजनाओं में मिलने वाली पेंशन राशि में प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी। निशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट तक बिजली फ्री, कामधेनु बीमा योजना के तहत पशुपालकों को अधिकतम तो दुधारू गोवंसीय और अब भैंसवंसीय पशुओं के लिए प्रति पशु चालीस हजार रुपए का बीमा दिया जाएगा।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में मिलने वाली सहायता राशि 5 लाख से बढ़ाकर अब 10 लाख कर दी है, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इसे बढ़ाकर अब 25 लाख कर दिया गया है, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा । राज्य सरकार की इन 10 योजनाएं का लाभ पंजीयन कराने से लाभंार्थियों को मिलेगा।     उन्होंने आव्हान किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति कहीं भी अपना इन शिविरों के माध्यम से पंजीयन करा सकता है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply