नादिया /पिंडवाड़ा ।

आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक नांदिया में 2 मई 2023 मंगलवार को सत्र 2022-23 “परीक्षा परिणाम” आदरणीय अभिभावक बंधुओं / भैया – बहिनों को सुनाया गया जिसमें सहशैक्षिक गतिविधियों, संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व् तृतीय स्थान प्राप्त भैया – बहिनों व् अभिभावक बंधुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। और साथ ही साथ आचार्य श्रीमान् चेलाराम देवासी को सर्वाधिक सेवा निधि संग्रहित करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्या मंदिर के भवन निर्माण के निमित्त श्री जुहारामल जी प्रजापत भोपाजी श्री आसलाई वीर बावसी की तरफ से सहयोग राशि प्रदान कि गयी और श्री अमृतलाल S/o श्री चेलाराम देवड़ा की तरफ से भी सहयोग राशि का योगदान दिया। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने देश हमें देता है सब कुछ, हम भी कुछ देना सीखे के भाव के साथ अपने वक्तव्य के साथ दान दाताओं का मालियार्पण व् साफ़ा पहना कर स्वागत किया।

जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार प्रजापत, व्यवस्थापक श्री अमृत जी प्रजापत, सदस्यगण और उपाध्यक्ष श्री नारायण लाल जी देवड़ा भी उपस्थित रहे | विद्या मंदिर के आचार्य / आचार्या जिसमें श्री जगमाला राम देवासी, विनोद कुमार मीणा, दरजा राम देवासी, चेलाराम देवासी, कृष्णा कुंवर, मनीषा रावल, मीनाक्षी रावल आदि उपस्थित रहें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply