आबूरोड /सिरोही ।

सम्पतराज मेवाडा बने महावीर इन्टरनेशनल, आबूरोड के अध्यक्ष ।

महावीर इंटरनेशनल आबूरोड की नवगठित कार्यकारिणी वर्ष 2023-25 के लिए सर्वसम्मति से सम्पतराज मेवाडा को अध्यक्ष चुना गया। सम्पराज मेवाडा के नाम पर सहमति बनने पर महावीर इंटरनेशनल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मेवाडा का फूल मालाओं से स्वागत किया।

वीर सम्पतराज मेवाडा ने अध्यक्ष पद की शपथ लेते हुए अपने पहले उद्बोधन में कहा कि महावीर इंटरनेशनल संस्थान की पहचान सेवा है सेवा कार्य के चलते ही आज आबूरोड शहर में अपना मुकाम हासिल कर सके हैं आने वाले समय में सेवा कार्य मेे अग्रणी रहकर सबकी सेवा सबको प्यार की भावना को चरितार्थ करते हुए महावीर इंटरनेशनल दीन दयालु की सेवा में लगा रहेगा। चयन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सम्पतराज मेवाडा ने आज अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट अविनाश शर्मा व दिपेश मरडिया, सचिव अषोक बंसल, सह सचिव जितेन्द्र गौड, कोषाध्यक्ष नरपतसिंह को नियुक्त किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply