सिरोही, राजस्थान/(हरीश दवे),

सिरोही लॉ कॉलेज राज्य का एक रोल मॉडल कॉलेज :- प्रो.आसोपा ।

अब मिलेगी विश्वविद्यालय से सम्बन्धता, अम्बेडकर लो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों की टीम ने किया निरीक्षण,

डा . भीमराव अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी जयपुर की ओर से गठित प्रोफेसरो की एक टीम ने शुक्रवार को सुबह सिरोही जिला मुख्यालय पर स्थित माँ अम्बे के पी संघवी विधि महाविद्यालय के नव निर्मित भवन का अवलाकेन कर प्रारम्भिक सम्बन्धता देने के तय मापदण्डो का भौतिक अवलोकन कर सत्यापन किया । महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रार्चाय नरेश मीणा व सहायक आर्चाय डा . अनुपमा उज्ज्वल ने टीम के संयोजक सुनील आसोपा , प्रोफेसर विधि सकाय जे एन यु . जोधपुर व टीम के सदस्य डा . मुकेश शर्मा प्रोफेसर एवं समन्वयक राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग जयपुर का स्वागत कर नव निर्मित भवन का पुरा अवलोकन कराया । उन्होंने सभी 30 कमरों , मूठ कोर्ट व उसमे उपलब्ध सुविधाओं , फर्नीचर , स्टॉफ , पुस्तकालय व कम्प्युटर लेब का निरीक्षण किया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आर्चाय संदीप कुमार हुण्डीवाल व शीलाकुमारी के साथ साथ भवन बनाकर राज्य सरकार को सुर्पुद करने वाले ट्रस्ट के पी संघवी चेरीटेबल ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन भी उपस्थित थे । टीम ने खेल मैदान व परिसर में किए गए वृक्षारोपण को भी देखा । टीम के संयोजक सुनील आसोपा व सदस्य डा . मुकेश शर्मा ने ट्रस्ट के चेयरमेन किशोर एच संघवी से फोन पर बात कर उन्हें गुणवत्ता के साथ डेकोरेटिव व शानदार भवन अल्पकाल में बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि ट्रस्ट ने राजस्थान में यह एक ऐसा विधि कॉलेज भवन बनाया हैं जो ” राजस्थान का एक रोल मॉडल लॉ कॉलेज ” के रूप में जाना व पहचाना जायेगा । दोनो ने भवन के लिए प्राकृतिक पहाडियों के बीच सौन्दर्य से परिपूर्ण हरी भरी मनमोहक भूमि चयनित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की । राज्य सरकार ने बजट 2023 में इस विधि महाविद्यालय को कमोन्न्त कर पी जी महाविद्यालय बनाया है इस कारण अब इस नये भवन में एलएलएम की भी पढाई सुविधा नये सत्र से शुरू होगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply