सिरोही,राजस्थान।

अनाधिकृत बांध काम करने वालो को खुली छूट,अवेध निर्माण चरम पे

(हरीश दवे),

नगर में सरकारी भूमि हड़प व आम सड़क पे थड़ी,हाथ लोरी खड़ी रख आम जनता के लिए दुश्वारियों को निमंत्रण देना नगर परिषद प्रशाशन का शगल हो गया है। अभी आम रस बेचने वाले जगह जगह फुट पाथ व पैलेस रोड व सदर बाजार के जमावड़े में वेध अवेद्ध संकुलों के बाहर अवेद्ध पार्किंग व मासिक वसूली से अतिक्रमणो का व्यवसाय बरसो से नगर परिषद के सिस्टम ने बना रखा है जिसे भेदना न तो आयुक्त न यातायात पुलिस के बस में है।जिसमे हद तब हो गई है की सदर बाजार खण्डेलवाल मन्दिर के सामने बिना एनओसी परमिशन के अनाधिकृत बांध काम मे निर्माण कर्ताओं ने सदर बाजार की पूर्व की निर्मित नाली को तोड़ नई नाली बना अतिक्रमन धड़ल्ले से निर्माण किया जा कर सड़क को संकरा कर दिया है।

वही सदर बाजार से नगर परिषद की सड़क को चौड़ा करने में पूर्व चेयरमैन के समय मोदी रेखा खिंची गई रोड डिवाडर लगाए गए तोड़े गए पर अस्थायी अतिक्रमणो के साथ अनाधिकृत निर्माण कार्य राजनीतिक सरंक्षण में धड़ल्ले से चल रहा है।आयुक्त सभापति मौन है व आरटीआई भी नगर परिषद जनता को उपलब्ध नही करवा रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply