जिला मुख्यालय पर बालिका खेल छात्रावास निर्माण के लिए संशोधित स्वीकृति जारी – संयम लोढा

सिरोही(हरीश दवे) ,

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर द्वारा जिला मुख्यालय नवीन बालिका खेल छात्रावास निर्माण के लिए संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।     

मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने नगर परिषद में महंगाई राहत केम्प के आयोजन के दौरान नगर परिषद कार्यालय में बताया कि जिला मुख्यालय पर 100 बालिकाओं की क्षमता वाले खेल छात्रावास के निर्माण के लिए 4 करोड 6 लाख 88 हजार राशि स्वीकृत की गई है। विधायक लोढा ने बताया कि 100 बैड हास्टल बिल्डिंग, किचन, डायनिग हाॅल, वार्डन क्वार्टर , सेनेटरी, टयूबवेल व बिजली कार्य के लिए 3 करोड 73 लाख 76 हजार, गार्ड रूम के लिए 5 लाख 40 हजार, इंटरनर पाथवे के लिए 5 लाख 52 हजार स्वीकृत किए गए है।     

विधायक  लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल छात्रावास निर्माण से जिले की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply