सिरोही , राजस्थान।

*सिरोही को गौ संरक्षण में भारत वर्ष का केन्द्र बनाने के लिए प्रयासरत- संयम लोढा*

*मांडवा में वाराही माता तीर्थ धाम का 35वां वार्षिक मेला आयोजित*

(हरीश दवे),

विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही को गौर संरक्षण में भारत वर्ष का केन्द्र बनाने के लिए प्रयासरत है। गौऋषि शिरोमणि संत दत्तशरणानंद महाराज की प्रेरणा से प्रक्रिया अंतिम चरण में है। राजस्थान में 10 हजार नंदी की गौशाला की काम की शुरूआत अगले माह हम सभी लोग मिलकर करेगे। लोढा सिरोहीके मांडवा में वाराही माता तीर्थ धाम मांडवा 35वां वार्षिक मेले मेंउपस्थित लोगो को संबोधित कर रहे थे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थिति देने से प्रेम की अनुभूति होती है। व्यक्ति को सामाजिक कार्यक्रम में अपनी पूरीउपस्थिति देनी चाहिए। आज हम इस संसार में आये है तो हमे जो भी मिला है वो समाज से मिला है इसलिए हमे समाज सेवा में अपनी पूंजी में से कुछ पैसा अवश्य देना चाहिए। समाज सेवा का कार्य सबसे बडा पुण्य का कार्य है। मेले में उपस्थित रावल समाज के बंधुओ ने विधायक लोढा से वाराही माताजी मंदिर के लिए 3 बीघा भूमि की मांग की। इस पर लोढा ने राज्य सरकार से भूमि आवंटन करने का पूर्ण भरोसा दिलाया। इस अवसर पर रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया एवं दोपहर में प्रसादी आयोजित हुई जिसमें समाज के लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व विधायक संयम लोढा ने माताजी के दर्शन कर सभी की खुशहाली के लिए कामना की। लोढा का समाज के लोगो फूल मालाओं व ढोल नगाडो के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश राज रावल, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप रावल, राधा किशन रावल, शिक्षाविद खीमाशंकर रावल, दुर्गा शंकर रावल, कपूर रावल, दिनेश रावल दलपत एडवोकेट, चेतन कुमार रावल राकेश रावल, जगदीश रावल, कामधेनु गो सेवा समिति के अध्यक्ष चेतन रावल, उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष जितेंद्र ऐरन, राजू भाई, रामाराम रावल तथा अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply