सिरोही /राजस्थान,

*सभी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक संख्या में ले- संयम लोढा*

*विधायक संयम लोढा ने सिलदर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प का लिया जायजा*

(हरीश दवे),

विधायक संयम लोढा राज्य सरकार द्वारा सिलदर ग्राम पंचायत में लगाये गये महंगाई राहत कैम्प में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं लाभार्थियों को सरकारी की योजनाओं के परिपत्र बांटे। विधायक संयम लोढा ने कहां कि महंगाई रात कैम्प में बढती महंगाई की मार से जुझ रहे लोगो को राहत मिल रही है। सभी इस कैम्प में आकर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से से करवाये।राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ रजिस्ट्रेशन करवान के बाद आमजन को मिलेगा। आमजन की सुविधा के लिए किसी भी जिले का व्यक्ति अन्यजिलो में लग रहे कैम्पो में भी जनाधार के जरिये रजिस्टे्रशन करवाकर लाभले सकता है।विधायक संयम लोढा ने कहां कि राज्य सरकार का ध्येय है कि प्रदेश का कोईभी जरूरतमंद व्यक्ति महंगाई राहत कैम्प में रजिस्ट्रेशन से वंचित न रहेइसके लिए 30 जून तक महंगाई राहत कैम्प लगाये जा रहे है। इस कैम्प मेंनि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करायेजाएंगे। सभी नगरपालिका व पंचायत क्षेत्र में कैम्पों का आयोजन कर राज्यसरकार प्रत्येक आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर राही है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल, बरलूत सरपंच भरत माली, सरपंच प्रतिनिधि गोमाराम देवासी, किशोर सिंह जैला, खीमसिंह मोहब्बतनगर, ईश्वर पुरोहित, राम सिंह सिलदर, नरेन्द्र मेवाडा, तलकाराम मेघवाल, दरगाराम भील सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।*कैम्प में 879 लोगो हुआ रजिस्ट्रेशन-* विधायक संयम लोढा ने सिलदर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में पहुंचकर लोगो को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी सीमा खेतान ने बताया कि सिलदर में आयोजित शिविर मे 92 मनरेगा योजना, 154 दुर्घटना बीमा, 154 चिरंजीवी रजिस्ट्रेशन, 133 पंजीयन घेरलू बिजली 100 यूनिट में, 144 अन्नपूर्णा फूड पैकेट, 46 सामाजिक सुरक्षा, 14 कामधेनु योजना, 132 गैस सिलेण्डर योजना में पंजीयन कर आमजन को राहत दी जा रही है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply