सिरोही (हरीश दवे)
भारतीय मजदूर संघ ने निकाली विशाल आक्रोश रैली ।
◼️जिला कलेक्टर के माध्यम दिया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।
भारतीय मजदूर संघ जिला सिरोही ने जिला अध्यक्ष गणेशसिंह गुर्जर के नेतृत्व मे मजदूरों ने आक्रोश रैली निकाली। मीडिया प्रभारी राव गोपालसिंह पोसालिया के अनुसार 23 वें अखिल भारतीय अधिवेशन पटना में लिए निर्णय के अनुसार चार प्रस्तावों के संबध में जिला स्तर पर विशाल आक्रोश रैली आयोजित कर जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन दिया। चार सूत्री मांगों यथा सामाजिक सुरक्षा सभी को उपलब्ध हो, ठेका प्रथा पर रोक लगाने एवं ठेका प्रथा अधिनियम 1970 में संशोधन करने,आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाने एवं न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय हो इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।राव ने बताया कि आंगनवाडी कार्यकर्ताओं , सहायिका , सहयोगीन ,साजिशों को स्थाई करने, 18000 न्यूनतम मजदूरी का मांगपत्र दिया गया ।

विधुत कर्मियो संबंधित मांगो को लेकर जिसमे 1994 से 2019 तक अनुकंपा नियुक्ति पर लगे कर्मचारियों को लिपीक बनाने, इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण करने आदि 6 सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम भी ज्ञापन दिया गया। रैली में वॉलकेम पिंडवाड़ा, जेके लक्ष्मी सीमेंट बनास, अल्ट्राटेक सीमेंट पिंडवाड़ा, मोडेन इंसुलेटर आबूरोड, भवन निर्माण व पत्थर घड़ाई, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, आंगनवाडी, विद्युत विभाग के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली को जिला अध्यक्ष गणेश सिंह गुर्जर व जिला मंत्री सुरेश प्रजापति ने हरी झंडी दिखा कर राम झरोखा मैदान से प्रारंभ की। रैली नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई,अंबेडकर सर्कल,बस स्टैंड सर्कल दरवाजा चौराहे, धर्मशाला रोड,पुराना बस स्टैंड होते हुए कलेक्टर परिसर पहुंची। कलेक्टर परिसर में सभा को संबोधित करते हुऐ जिला मंत्री सुरेश प्रजापति ने ज्ञापन का वाचन किया। इस अवसर पर प्रभुराम लोटाना,रेवा शंकर रावल ने भी सभा को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन व सभी कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ता राम, जोधपुर डिस्कॉम अध्यक्ष मोहन माली, वीराराम दहिया,रेशमा राम,कृष्णपाल सिंह,उदय सिंह,राजेंद्र सिंह,अशोक मीणा, रतन मीणा,नारायण डांगी, पाता राम,जीतू ,थानाराम, टीला राम, दानवीर सिंह, देवी लाल गमेती,भैरा राम,वनाराम,पीथा राम,ईश्वर रावल, चंदन सिंह राव, भैरू सिंह, सवा राम, गणेश देवासी, गणेश देवासी,जवाना राम आशा देवड़ा,पुष्पा सोलंकी, राखी प्रजापति, मधु सेन, कांता राव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

