सिरोही/राजस्थान।

सारणेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के परशुराम भक्तों ने विराट शोभा यात्रा की तैयारियों में लिया संकल्प ।

परशुराम जन्म महोत्सव पर आयोजित विराट शोभा यात्रा को लेकर सारणेश्वरजी मे रावल समाज व उसी क्षेत्र के सभी विप्र बन्धुओ की बैठक आयोजित हुई। सारणेश्वर महादेव के जयघोष के साथ बैठक की शुरूआत की गयी। बैठक में श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति, सिरोही के संरक्षक  महेश त्रिवेदी, सेवानिवृत जिला परिषद, कार्यकर्ता धर्मेन्द्र पुरोहित, मृत्युन्जय दवे, मनीष त्रिवेदी, किरण पुरोहित, उमेश पुरोहित ने भाग लिया। रावल समाज के वरिष्ठ श्री गोवर्धनजी कश्यप की अध्यक्षता मे 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य मनाने के विषय में चर्चा की। सभी ब्राह्मण बन्धुओ ने शोभायात्रा मे बढचढकर हिस्सा लेने की बात कही।तथा सारणेश्वरजी के क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या मे शोभायात्रा मे आने के लिए टोली बनाकर घर घर जाकर निमंत्रण देने की योजना बनाई। श्री परशुरामजी भगवान की पुरी शोभायात्रा की। बैठक में फोटोग्राफी और विडियोग्राफी के भामाशाह नरेश कुमार रावल अपनी सेवा देने को तैयार हुए जिन्होने फोटोग्राफी और विडियोग्राफी की जिम्मेदारी ली, सभी ने करतल ध्वनी से  नरेश रावल का धन्यवाद ज्ञापित किया।  बैठक मे उपस्थित सभी बन्धुओ ने बैठक स्थल पर सहयोग राशि जमा कराई। बैठक में विनायक कुमार रावल, रमण कुमार, यश कुमार, प्रीतम, कुणाल, निरव, ध्रुव, अभिषेक, हनी, देवेन्द्र, हेमन्त, भवानीशंकर, अल्पेश, राजेन्द्र के. रावल, नरेश रवल, विनित रावल, जैकी रावल आदि ब्राह्मण बन्धु उपस्थित रहे। सभी ने अपार उत्साह के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने और सम्पूरण रावल समाज को एकजुट करके शोभायात्रा मे भाग लेने का आह्वान किया।  यह जानकारी सरंक्षक हरीश दवे ने दी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply