सिरोही स्थापना महोत्सव में होगें खेल कार्यक्रम

सिरोही(हरीश दवे) ,

जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं नगर परिषद् सिरोही के तत्वावधान में 21 से 123 अप्रेल 2023 तक सिरोही स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं।     मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्रीमती टी. शुभमंगला ने बताया कि सिरोही की जनता के लिए आयोजित किये जाने वाले स्थापना महोत्सव में शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा महिला, पुरूष एवं बालक / बालिकाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अरविन्द पैवेलियन एवं लवकुश वाटिका में किया जायेगा ।     22 अप्रेल को महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में अरविन्द पैवेलियन में शोभा यात्रा के पश्चात् मेहन्दी प्रतियोगिता, दादी पोता ध् पोती दौड (उम्र पोता / पोती 10 वर्ष) रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर रेस, मटका दौड तथा बालक बालिकाओं के लिए लवकुश वाटिका में दोपहर 12 बजे से फैन्सी ड्रेस, बोरी दौड, बेलून फाइटिग, म्यूजिकल चेयर रेस, पेन्टिंग एवं स्कैच प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 23 अप्रेल को पुरूष वर्ग में रस्सा कस्सी म्यूजिकल चैयर, साफा प्रतियोगिता दादा पोता / पोती दौड़ (उम्र पोता/पोती 12 वर्ष) प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।      23 अप्रेल को प्रातः 7 बजे पुरुष / महिला वर्ग की 5 किलोमीटर रन फोर सिरोही प्रतियोगिता का आयोजन (सर्किट हाउस से रामपुरा तथा वापसी अरविन्द पैवेलियन तक) किया जायेगा ।     खेल प्रतियोगिता में विशेष आर्कषण 23 को रन फोर सिरोही के समापन के पश्चात स्कीपर डांस ग्रुप द्वारा प्रर्दशन एवं सिरोही जिले के विभिन्न दलों की गैर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा ।     

    जिला कलक्टर डां भंवर लाल ने बताया कि गैर नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले प्रथम तीन दलों का चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा तथा क्रमशः 25000, 21000, 15000 नकद पारितोषिक प्रदान किया जायेगा। इस तरह रस्सा कस्सी (पुरुष / महिला) में विजेता को 11000 तथा उपविजेता को 7000 एवं रन फोर सिरोही में (पुरुष / महिला ) में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को क्रमशरू 5000, 3000, 2000 एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को क्रमशः 2000, 1500, 1100 नकद पारितोषिक प्रदान किया जायेगा ।  

    खेल प्रतियोगिताओं के प्रभारी जिला खेल अधिकारी अशोक चैधरी ने बताया कि रन फोर सिरोही में पंजीयन कराने वाले प्रथम 200 प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की तरफ से टी – शर्ट एवं रिस्ट बैंड प्रदान किया जायेगा। जो भी दल / प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते है अपना पंजीयन अरविन्द पैवेलियन खेल कार्यालय में 19 अप्रेल 2023 तक प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक करवा सकते हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply