सिरोही(हरीश दवे) ,

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भव्यता से मनाने के लिए समिति गठित।

श्रीमाली ब्राह्मण समाज न्योति नोहरे में सर्वब्राह्मण समाज ने लिया संकल्प ,

भगवान परशुराम व ब्रह्मऋषि संत खेतेश्वर महाराज का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जायेगा ।

भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर जिले भर मंे अभूतपूर्व तैयारीयां चल रही हैं व जिला मुख्यालय पर आगामी 22 अप्रेल को आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा के आयोजन को लेकर रात्रि श्रीमाली समाज न्याति नोहरे में खुशवन्त त्रिवेदी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें परशुराम जन्मोत्सव समिति का गठन कर संरक्षक, संयोजक, सहसंयोजक व कार्यकारिणी गठित की गई।

श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक व मीडिया प्रभारी हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीति रात्रि 08 बजे सर्व ब्राह्मण समाज की परशुराम भगवान के जन्मोत्सव मनाने को लेकर भव्य बैठक छोटी ब्रह्मपुरी, महालक्ष्मी जी मंदिर, सिरोही मे सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारम्भ मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुरामजी को माल्यार्पण, तिलक व दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। उसके पश्चात् बैठक मे उपस्थित सभी ब्राह्मणो ने एक राय होकर श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति, सिरोही का गठन किया। परशुराम भगवान की भव्य शोभायात्रा मनाने हेतु समिति मे विभिन्न पदो का गठन करके उनके पदाधिकारी नियुक्त किये।

भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा के साथ पुरोहित समाज के संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज का जन्मोत्सव भी संयुक्त रूप से मनाया जायेगा। शोभायात्रा की आगे की रूपरेखा आगामी बैठको मे तय की जायेगी।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति में खुशवन्त त्रिवेदी, आनन्द मिश्रा, भगवतीलाल ओझा, एडवोकेट दिनेश राजपुरोहित, त्रिशाल दवे व हरीश दवे संरक्षक, संयोजक जयगोपाल पुरोहित, सहसंयोजक हितेन्द्र ओझा, राजेश त्रिवेदी, मधुसुदन त्रिवेदी, उपाध्यक्ष अशोक दवे, अशोक पुरोहित, सचिव मनोज रावल, सहसचिव मृत्युंजय दवे, कोषाध्यक्ष रमेश व्यास, प्रदीप दवे, गोपाल रावल, युवा प्रमुख धमेन्द्र पुरोहित, मनीष त्रिवेदी, दीपक रावल, राकेश पुरोहित, सुनिल दवे, योगेश दवे, राहुल रावल, भूपेन्द्र पुरोहित, सरकारी कर्मचारी संयोजक नरेन्द्र ओझा, चन्द्रशेखर व्यास, आशुतोष व्यास, विशाल दवे, पुखराज पुरोहित व महिला संयोजक कौशल्या द्विवेदी, भारती दवे, हेमलता पुरोहित, लक्ष्मी दवे, रेणुलता व्यास, चित्रलेखा जोशी, पिंकी राजपुरोहित, हेमलता शर्मा, कल्पना पुरोहित, वर्षा शर्मा, सुजाता शर्मा, पिंकी रावल व निर्मला आर्य के अलावा ग्रामीण संयोजक भी मनोनित किये।बैठक में संरक्षक खुशवन्त त्रिवेदी, आनन्द मिश्रा व संयोजक जयगोपाल पुरोहित ने उपस्थित समस्त विप्र बंधुओं के सुझाव सुनकर इस आयोजन को मिलकर पूरी एकरूपता के साथ भव्यता व द्विव्यता से मनाने का संकल्प लिया। 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply