सिरोही स्थापना दिवस समारोह 2023 को लेकर प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया हुई।

सिरोही(हरीश दवे),

 सिरोही स्थापना दिवस समारोह उपलक्ष्य में प्रतिभा खोज 2023 मिस्टर एवं मिस सिरोही प्रतियोगिता 2023 एवं बेस्ट कपल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर  से गूगल फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल प्रातः 8 बजे तक निर्धारित की गई थी।       महाविद्यालय सिरोही के प्राचार्य डाॅ नवनीत कुमार वर्मा ने जानकारी देकर बताया  कि जिला मुख्यालय पर खंडेलवाल छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में 50 संभागीयों ने अपना ओडिशन दिया। आज गायन , नृत्य, वाद्य यंत्र, मिस्टर सिरोही व मिस सिरोही की स्कीनिंग प्रक्रिया रखी गई थी।  

प्रो. डाॅ सीमा वाष्र्णेंय, कालन्द्री नायब तहसीलदार श्रीमती करिश्मा राणावत, व.अ. टीना मिस्त्री एवं मूव्स डांस क्लासेज की संस्थापक दीपिका व्यास ने निर्णायक भूमिक निभाई। उक्त कार्य में दिलीप पटेल का भी सहयोग रहा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply