सिरोही(हरीश दवे),

दो दिवसीय वार्षिक मेले में 294 प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत ।

श्री मारू कुम्हार समाज समस्त सोलह परगना श्री सरियादेवी का दो दिवसीय वार्षिक मेला शुक्रवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सुबह केशर भेंट किया गया।

इसके बाद में मेले में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का माल्यार्पण, साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद में प्रतिभावान विद्यार्थियों को भामाशाह शंकरलाल मंडोरा परिवार मोहब्बतनगर, थानाराम सांकलाराम सिरोही व अतिथियों की ओर से पुरस्कृत किया गया। जिसमें 294 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र व बैग, टिफिन का सेट देकर सम्मान किया गया। प्रतिभावान सम्मान समारोह में इस बार कक्षा दसवीं व बारहवीं में 75 प्रतिशत व स्नातक व स्नातोत्तर डिग्री के लिए 70 प्रतिशत तथा अन्य डिग्री के लिए 70 प्रतिशत, राजकीय सेवा में नव नियुक्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मेले को लेकर हजारों की संख्या में समाजबंधु पांडाल में मौजूद रहे। वहीं आगामी मेले के लिए भी चढ़ावे बोले गए। जिसमें एक बढकऱ चढ़ावे लेकर मेले को सफल बनाने में सहयोग किया।

मेले को सफल बनाने में श्री मारू प्रजापति विकास एवं सेवा संस्थान सोलह परगना के अध्यक्ष शंकरलाल मण्डोरा मोहब्बतनगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कसनाराम मकावल, उपाध्यक्ष शंकरलाल सिरोही, कोषाध्यक्ष भरत कुमार सिरोही, सह कोषाध्यक्ष पदमाराम सिरोही, सचिव सुरेश कुमार सिरोही, संरक्षक बाबूलाल सिरोही, सह सचिव रणछोड कुमार सिरोही, शिक्षा मंत्री छोगाराम वासा, प्रचार प्रचार मंत्री मंछाराम रामपुरा, सह प्रचार प्रचार मंत्री भरत कुमार, सह भण्डारपाल वीराराम सिरोही, अमृतलाल सिरोही, महेन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार(सब्जीवाले), मुकेश कुमार, शंकरलाल सिरोही, थानाराम, दिपेश कुमार सिरोही, दिनेश, मुकेश कुमार, अनिल आदि ने सहयोग किया। वहीं कुम्हारवाड़ा की युवा टीम ने भोजन व्यवस्था को संभालने में विशेष सहयोग रहा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply