शिवगंज,सिरोही /राजस्थान ,

हरिश दवे,

*उथमण टोल प्लाजा के सिक्युरिटी कर्मचारी विधायक से मिले, समस्याओं से अवगत करवाया*

फोरलेन पर उथमण टोलप्लाजा पर फिशर विजन क्रियेशन सिक्युरिटी कंपनी के मार्फत कार्य पर लगे सिक्युरिटी गार्ड और सिक्युरिटी सुपरवाईजरों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा एवं जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल को ज्ञापन देकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए राहत प्रदान करवाने की मांग की है।विधायक लोढ़ा एवं जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में बताया है कि वे पिछले पांच वर्ष से इस सिक्युरिटी कंपनी के मार्फत कार्य कर रहे है मगर कंपनी की ओर से अभी तक किसी प्रकार से ग्रेजुएटी नहीं दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षो से महिने में १८ दिन काम मिलता था, मगर १ अप्रैल २०२३ से १४ दिन ही काम मिल रहा है। इतना ही नहीं सभी गार्डो को पांच साल से अवकाश के पैसे भी नहीं मिल रहे है। ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले लंबे समय से उनकी सैलेरी भी नहीं बढ़ाई जा रही है और न ही सैलेरी स्लीप दी जा रही है।

सिक्युरिटी गार्ड व सिक्युरिटी सुपरवाईजर ने बताया कि जाडन, बिरामी तथा उथमण टोल प्लाजा पर जिस कंपनी के मार्फत वे कार्य कर रहे है वहीं कंपनी सिक्युरिटी की जिम्मेदारी संभालती है। जाडन टोल प्लाजा पर सभी कर्मचारियों को पूरी सुविधाएं दी जा रही है, मगर उथमण टोल प्लाजा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जबकि इसी टोल पर दूसरी कंपनियों के अधिन कार्य करने वाले कार्मिकों को पूरे लाभ मिल रहे है, मगर उनकी कंपनी ही उनके हक छिन रही है। ज्ञापन में इस कार्मिकों ने विधायक एवं जिला कलक्टर से आग्रह किया है कि उनको उनका हक दिलाया जाए। सिक्युरिटी गार्ड व सिक्युरिटी सुपरवाईजर की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस संबंध मेें वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply