सिवेरा/ पिंडवाड़ा ,

सिवेरा गोलियां में पेयजल को तरसते स्कूल के छात्र ।

रा उ मा स्कूल सिवेरा के अधीनस्थ स्कूल सिवेरा गोलियां के छात्र छात्राओं एवं गाव के लोगो के पीने के पानी हेतु विधायक मद से सोलर प्लांट लगाया गया था उस पर पेयजल हेतु सब निर्भर थे। मगर 2 माह से ये सोलर प्लांट खराब पड़ा है ।

आज स्कूल निरीक्षण हेतु सिवेरा पी ओ बाबुलाल मीणा व हेड टीचर जसवंत सिंह पहुचे तो छात्र छात्राओं व लोगो ने सोलर प्लांट खराब होने के बारे में जानकारी दी ।

आने वाली गर्मी में यह समस्या बहुत गम्भीर होगी ।

शिक्षक सहदेव गुजर ने बताया कि सोलर प्लांट के खराब होने से स्कूल में पेयजल व पेड़ पौधों के लिए भी समस्या हो रही है ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply