रामनवमी पर आस्था का उमडेगा,जन सैलाब,पुलिस ने सिरोही सिटी में किया फ्लैग मार्च,शोभायात्रा में गूंजेंगे रामलला के जयकारे, भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा,आकर्षक झांकियां,अखाड़ा शौर्य प्रदर्शन,रथ,घोड़े,ढोल,बैंड, डीजे सहित भगवा पताकाओ के साथ युवा शक्ति की केसरिया सांफा में आराध्य के प्रति आस्था भक्ति रहेगी उफान पर ।

सिरोही(हरीश दवे),

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से प्रेरित श्री राम नवमी महोत्सव समिति सिरोही के द्वारा देवनगरी सिरोही में आराध्य देव प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के उपलक्ष में निकलने वाली पारंपरिक विराट शोभायात्रा में समग्र हिंदू समाज के सभी वर्गों में समरसता,श्रद्धा और अपने आराध्य के प्रति अटूट आस्था व संत सानिध्य से समन्वित झांकियों के साथ बजते गाजे बाजे,ढोल,डीजे पर गूंजते भक्ति गीतों पर थिरकते श्रद्धालुओं का सैलाब और उसका विहंगम दृश्य नगर के मुख्य मार्गो पर गुरुवार को दिखाई देगा।। आज एसडीएम सीमा खेतान व पुलिस उपाधीक्षक पारस चौधरी की कमान में सुरक्षा प्रबन्धों के जायजे के साथ फ्लैग मार्च किया।रामनवमी आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख लोकेश खण्डेलवाल ने बताया की जन जन के आराध्य भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के पावन दिवस पर नगर के सर्व समाज के सामूहिक प्रयासों और समग्र हिंदू समाज के सहयोग से इस वर्ष भी काफी आकर्षक और प्रभावी धर्म यात्रा निकलेगी जिसमें रामलला के जयकारों के साथ आस्था का जनसैलाब उमडेगा‌। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ सभी एक दूसरे को बधाइयां देकर कुशल मंगल की कामना करेंगे वही शाम को अपने घरों पर दीप जलाकर खुशियां मनाई जाएगी। उससे पूर्व दोपहर 3 बजे राम झरोखा मैदान सिरोही से यह धर्मयात्रा रवाना होकर विराट हिंदू समागम शहर के मुख्य मार्गों से निकलेगा। वीएचपी जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली ने बताया कि सभी झांकियां दोपहर 2:30 बजे राम झरोखा पहुंचेगी जहां व्यवस्था के तहत उन्हें टोकन नंबर जारी किए जाएंगे जो क्रमवार साथ चलेंगे। व्यवस्था की दृष्टि से समिति की ओर से 250 से अधिक कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे तथा नगर के बस्ती मोहल्ला अनुसार उनके प्रभारी व पालक अपनी अपनी टोली के साथ व्यवस्था को संचालित करेंगे। बताया कि पूरे कार्यक्रम पर ड्रोन कैमरे से नजर रहेगी।उमंग उत्साह और हर्षोल्लास से परिपूर्ण सर्व समाज के युवाओं और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन को लेकर पूरे शहर को भगवा झंडो,तोरण एवं होर्डिंग आदि से पाट दिया है। शोभायात्रा के मार्ग में जगह जगह लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय शरबत, पीने के पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है तथा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करके स्वागत भी किया जाएगा। इस बार विशेष उत्साह को देखते हुए हजारों की संख्या में स्त्री, पुरुष, युवा व मातृशक्ति शोभायात्रा में जुड़कर आराध्य भगवान के जन्मोत्सव में शामिल होंगी। इस धर्म यात्रा में साधु संत रथ पर विराजमान होंगे वही सबसे आगे दुर्गा वाहिनी की बहने घोड़ों पर सवार होकर अगवानी करेगी। आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी तादाद में ग्रामीणों सहित झांकियां भाग लेंगी।शोभायात्रा महामंदिर पहुंचकर आरती के साथ संपन्न होगी। आयोजन को लेकर भोंपू प्रचार भी किया गया।यह रहेंगे मुख्य आकर्षण -भगवान की धर्म यात्रा में करीब 18 फीट से अधिक भगवान श्री राम की प्रतिमा साथ रहेगी। इसी के साथ श्री राम की सेना में अखाड़ा के करतब व शौर्य प्रदर्शन, बालोतरा की विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक गेर नृत्य कलाकारों का दल, सुमेरपुर के प्रसिद्ध ढोल वादक दल, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, युवाओं द्वारा केसरी साफा और ड्रेस कोड में सफेद पोशाक तथा महिलाओं द्वारा पारंपरिक लाल चुनरी साड़ी के साथ सर्व समाजों, संस्थाओं, सामाजिक संगठनों आदि की हिंदू धर्म दर्शन, संस्कृति एवं जीवन आदर्शों के प्रति के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा भावो से समाहित झांकियां सम्मिलित रहेगी।आयोजकों ने जांची व्यवस्थाएं दिया आमंत्रण -श्री राम नवमी महोत्सव समिति सिरोही के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दिन पूर्व शोभा यात्रा मार्ग का विद्युत विभाग एवं नगर परिषद कार्मिकों के साथ मुआयना किया। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता आईडी चारण को विद्युत तार बाधाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा गया इसी प्रकार स्थानीय व्यापारियों से भी दुकानों के आगे से छाया त्रिपाल को हटाने का आग्रह किया गया। उधर बुधवार को नगर की विभिन्न बस्ती डोलियों ने घर-घर आमंत्रण पत्र और पीले चावल देकर आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया। शोभा यात्रा को लेकर समिति अध्यक्ष रामलाल मेघवाल सहित सचिव शिवलाल सुथार, हिमांशु पुरोहित, आनंद मिश्रा, जय गोपाल पुरोहित, सुरेश सगरवंशी, जितेंद्र ओझा, जयंतीलाल माली, जबरसिंह चौहान, रिक्षितसिंह कोटेशा, मांगूसिंह बावली, कपिल त्रिवेदी, अश्विन कोठारी समेत सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और बस्ती पालक, प्रमुखों ने देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply