आबूरोड – जान का दुश्मन नेशनल हाईवे -27- हनुमान टेकरी मोड ।


हादसे के मोड पर पांच घायलों में से दो को परिजन ले गए उच्च उपचार के लिए गुजरात।


आबू रोड /सिरोही, राजस्थान


आबू रोड के निकट नेशनल हाईवे 27 हनुमान टेकरी मोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में टैक्सी में सवार पांच घायलों में दो को परिजन ले गए पालनपुर उच्च उपचार के लिए।
रविवार को हनुमान टेकरी मोड़ पर से गुजर रही सवारी टैक्सी को रफ्तार से आ रहे ट्रक ने अगले हिस्से को चपेट में ले लिया था जिससे टैक्सी का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया था।
घटना में टैक्सी में सवार निचलीबोर निवासी पुना पुत्र बाबू के पेैर की हड्डी कोलोहे का हिस्सा लग जाने से काफी रक्त निकलता रहने से उसे परिजन पालनपुर अस्पताल ले गए, दूसरे घायल गोरिया फली उपला गढ़ निवासी झूमा पुत्र सोमा, के कमर हड्डी खिचक जाने से उसे भी पालनपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया। अन्य अशोक पुत्र सोना सोलंकी फली निचलागढ, पानवा फली उपला गढ़ निवासी चंपा पुत्र सवा, बिसली फली उपलागढ निवासी काली पत्नी शंकर का भी उपचार जारी है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply