रैली, जुलस और शोभायात्रा में डीजे उपयोग न करने का आदेश एसपी वापस ले- विधायक लोढा

सिरोही(हरीश दवे),

विधायक संयम लोढा ने जुलुस रैली शोभायात्रा में डीजे न बजाने के पुलिस अधीक्षक सिरोही के आदेश पर आपत्ति जताई है। विधायक संयम लोढा ने पुलिसअधीक्षक को पत्र लिखकर इसमे संशोधन कर पूर्व के भांति डीजे का उपयोग करने की अनुमति जारी रखने का आग्रह किया है।पुलिस अधीक्षक सिरोही ने 21 मार्च को समस्त थाना अधिकारियों के नाम जारी आदेश क्रमांक 6305-25 के जरिये पूरे जिले के डीजे संचालको की सूची मंगवाई थी। एसपी ने समस्त थाना अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि वे डीजे संचालको को पाबंद करे कि जुलुस, रैली, शोभायात्रा में डीजे नही बजाया जाएगा।

आबूरोड से चेटीचंड के मौके पर अनुमति नही देने के मामले की सिंधी समाज के लोगो ने लोढा से शिकायत की थी। इस पर थाना अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने इसे उच्चाधिकारियों का आदेश बताया। इस पर विधायक संयम लोढा ने जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल से बात की और कहां कि हर तरह के कार्यक्रमों में डीजे का उपयोग अवश्यम्भावी हो गया है। अनावश्यक रूप से लोगो केउत्साह और उमंग में बाधा उत्पन्न नही करनी चाहिए। जिला कलक्टर ने कहां कि वे इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर गतिरोध दूर करेंगे। इस बीच पुलिस अधीक्षक के इस लिखित पत्र की जानकारी प्राप्त हुई इस पर लोढा ने उन्हें पत्र लिखकर जनहित को देखते हुए इसमें संशोधन करने का आग्रह कियाहै।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply