प्रभात फेरी का आयोजन कर हिन्दू नव वर्ष का आगाज किया ।

V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार ,

पिण्डवाड़ा- पिण्डवाडा शहर के उदयपुर रोड स्थित वनांचल शिक्षा समिति उदयपुर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर (माध्यमिक) विद्यालय एवं सेवा भारती द्वारा संचालित नवीन आर्दश विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाल कर हिन्दू नव वर्ष शुभारम्भ किया।जानकारी के अनुसार वनवासी शिक्षा समिति द्वारा संचालित आर्दश विद्या मंदिर माध्यमिक पिण्डवाड़ा ने हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ नगर में रैली निकाल कर किया। इस अवसर पर विद्या मंदिर समिति के व्यवस्थापक, कैलाश रावल व सचिव गोपाल सिंह राठौड़ ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए उदयपुर रोड़, हैड गेवार चौक, मैन बाजार, आमली रोड़, सुथार वास, द्वारिकाधीश मंदिर, हनुमान जी मंदिर से होते हुए विद्या मंदिर में रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्या मंदिर की बालिकाओं ने नगर में विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं घर-घर जाकर तिलक व मौली बॉधकर व गुड खिलाकर लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएॅ दी। सभी पिण्डवाड़ा के गणमान्य लोगों ने भी बच्चों का अभिवादन किया। इस असवर पर विद्यालय के व्यवस्थापक शंकर शर्मा, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह भाटी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं जसवन्त सिंह, प्रवीण सिंह नरेश कुमार गोस्वामी, हडवन्त सिंह, रूपल देवड़ा, दक्षिता परमार, लकिता सहित समस्त आचार्य/आचार्या एवं विद्या मंदिर के समस्त भैया/बहिन उपस्थित रहे। इसी क्रम में पिण्डवाड़ा के नवीन आदर्श विद्या मंदिर में हिन्दू नववर्ष उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्या मंदिर के भैया व बहनो ने नगर के मुख्य मार्गो से होकर प्रभात फेरी निकाली जिसका नगर के लोगो ने मुख्य चौराहों पर स्वागत किया । राजेन्द्र कुमार ने इस विषय से भैया बहनो को अवगत करवाया । विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन रावल ने बताया की हिन्दू नववर्ष शुरू होने के साथ ही प्रकृति में नवीन परिवर्तन शुरू हो जाते है और चैत्र नवरात्रा का प्रारंभ हो जाता है। विद्या मंदिर के भैया बहनो ने नगर वासियो के तिलक व मुह मीठा करवा कर नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर पिण्डवाड़ा विद्यालय के समस्त आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply