सिरोही , राजस्थान।

रामजन्म भूमि संघर्ष और आंदोलन के स्मरण जोश भर रहे,

नयावास एवं संपूर्णानंद क्षेत्र की बस्ती बैठकों में लोगों ने रामनवमी शोभायात्रा के प्रति उत्साह दिखाया ।

V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ,

श्री रामनवमी महोत्सव समिति सिरोही द्वारा प्रभु राम के जन्मोत्सव को व्यापक तथा बहुआयामी स्वरूप देकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है इसको लेकर नगर के डॉ.संपूर्णानंद कॉलोनी एवं नयावास क्षेत्र की बस्ती बैठकों में लोगों ने उत्साह से भाग लेकर 30 मार्च को कार्यक्रम में झांकी, डीजे, ढोल धमाकों के साथ भाग लेने की तैयारियां शुरू की।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से की जा रही रामनवमी की तैयारियों के सिलसिले में नया वासी स्थित संतोषी माता मंदिर चौक में सारणेश्वर दरवाजा, नयावास आर्य समाज रोड जटिया वास उत्तरी मेघवाल वास क्षेत्र के लोगों ने बैठकर रूपरेखा बनाई इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष हितेंद्र ओझा सभी से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इसी प्रकार उपाध्यक्ष धनपतसिंह राठौड विक्रमसिंह सोलंकी,शिवलाल एक जीनगर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।इसी तरह नगर के वार्ड संख्या 11 व 12 संपूर्णानंद क्षेत्र की बस्ती बैठक अंबाजी मंदिर में संपन्न हुई जिसमें संयोजक आनंद मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त कर अयोध्या में बन रहे प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण,उसके संघर्ष व कार सेवा के स्मरण सुनाएं। मिश्रा ने जन्मभूमि के लिए समस्त हिंदू समाज और संतो द्वारा आवाज उठाने,कानूनी लड़ाई लड़ने की बाते बताए जाने के दौरान उपस्थित जनों ने जय जय श्रीराम के नारे लगाए। मार्गदर्शक चम्पत मिस्त्री ने रामसेतु में गिलहरी का उदाहरण देकर सबको सहयोग करने का आह्वान किया इसी प्रकार सुरेश सगरवंशी ने इस महोत्सव को हिन्दू समाज की एकता शोर्य का प्रतीक बताया और सबकी भगीदारी हो, कोई घर पर नही रहे,पूरा क्षेत्र राममय व भगवाकरण हो ऐसा आग्रह किया। बेठक में बस्ती प्रमुख किसन प्रजापति को बनाया गया व साथ मे रतन प्रजापत, किसन माली, राजेन्द्र सगरवंशी, प्रीतम माली, कमलेश खत्री को सह प्रमुख व अरविंद परमार, दिनेश सगरवंशी को कोष प्रभारी बनाया गया। समिति में अरविंद प्रजापत, हितेश प्रजापत, कमलेश सगरवंशी, गांधी भाई, वशन्त पटेल, सुरेश प्रजापती, गिरीश सोलंकी, इन्द्रवदन प्रजापत, ताराराम सेन, कांति प्रजापत, अशविन प्रजापत आदि युवाओं को दायित्व दिया तथा वरिष्ठजनों का मार्गदर्शक मण्डल बनाया गया जिसमें शंकरलाल प्रजापत, नारायण सगरवंशी, पोपटभाई प्रजापत, नारायणजी माली, गोविंद कुमावत, रमेश प्रजापत, बाबूलाल कुम्हार, कैलाश सगरवंशी, मोतीलाल प्रजापत का गठन किया। बेठक में धन संग्रह के साथ पूरे वार्ड का भगवाकरण, शोभा यात्रा, स्वागत द्वार व जलपान पुष्प वर्षा व होर्डिंग लगाने व हर घर झंडा लगाने का तय किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply