नादिया /पिंडवाड़ा , सिरोही (राजस्थान) ,

आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक नांदिया,

भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर नांदिया के भैया – बहिनों ने गाँव के बीच चौराहे पर स्थित माताजी मंदिर के समक्ष घोष वादन के साथ गाँव के प्रसिद्ध रामदेव जी मंदिर से विभिन्न मार्गो से घोष वादन करते हुए पुनः विद्या मंदिर आगमन हुआ।

विद्या मंदिर के कक्षा 6 व् कक्षा 7 से कुछ भैया- बहिनों के दो दल बनाकर प्रथम दल मे भैया – अर्जुन,पृथ्वी व् बहिनें- भूमिका, रंजन, अनु बंजारा, सरस्वती,यशविनी कुंवर, चंद्रिका और कुस्बा तथा दूसरे दल में भैया- अभिमन्यु, विशाल, मनोज,खुशवंत, हर्षित व् बहिनें – अंजली , विधि देवड़ा, टिंकल ,उर्मिला ,खुश्बू, हिरल,रीतिका ने गाँव मे विद्या मंदिर के अभिभावक बंधुओं व् प्रतिष्ठानों पर “भारतीय नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। तथा विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ने “भारतीय नववर्ष ” के अवसर इसके महत्व व् भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे मे अवगत कराया कि चेटीचंड के दिन से प्रकृति मे भी किस प्रकार के बदलाव होते हुए भी नजर आते हैं । और विद्या मंदिर के आचार्य/ आचार्या जिसमें मीनाक्षी जी रावल, कृष्णा कुंवर, मनीषा रावल, पुखराज, दरजा राम देवासी , प्रवीण गर्ग, जगमाला राम देवासी, विनोद, मोहन लाल, भावेश, इत्यादि उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply