संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल,  आवेदन पत्रों का वरियता से होता है निस्तारण,झूठे फोन काॅल से नहीं हो गुमराह ।

सिरेाही(हरीश दवे),

भवन एवं अन्य विनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल को प्राप्त आवेदनों का निस्तारण वरियता के आधार पर किया जाता है। इस सम्बन्ध में झूठे फोन काॅल करने वालो से गुमराह होने की आवश्यकता नहीं है। श्रम कल्याण अधिकारी गजराज सिंह राठौड ने बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के पंजीकृत हिताधिकारियों से सहायता आवेदन पत्र स्वीकृत किये जाने बाबत मोबाईल पर फोन करके विभाग के नाम पर धन राशि की मांग की जा रही है। इस संबंध में कार्यालय अथवा विभाग के किसी भी कार्मिक का संबंध नहीं हैं तथा विभागीय कार्मिकों एवं अधिकारियो द्वारा किसी प्रकार से धनराशि की मंाग नहीं की जाती है। अतः सभी आवेदक एवं हिताधिकारी सूचित रहे कि आवेदन पत्रों का निस्तारण मण्डल के निर्देशानुसार एवं वरियता क्रम के आधार पर ही किया जाता है। विभाग अथवा कार्यालय का कोई भी व्यक्ति धनराशि की मांग नहीं करता है। उक्तानुसार फोन अथवा मैसेज आने पर पुलिस में सूचना देवें तथा किसी प्रकार के धोखे अथवा झांसे में नहीं आए। आवेदन की जानकारी हेतु कार्यालय के फोन नम्बर 02972-222516 पर सम्पर्क करें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply