गर्मियों मे राहत देने के लिए पक्षियों के लिए 600 परिंडो का लक्ष्य ।

पोसालिया(हरीश दवे),

समीपवर्ती पालड़ी एम में शिवगंज उपखंड क्षेत्र के पालड़ी एम धोणारी वीर मामाजी बावसी के वहां से परिंडा अभियान शुरू किया गया । इस दौरान भामाशाह मीठा लाल भंडारी के सहयोग से दिए गए 300 सौ परिंडो को ओम श्री गजानंद सेवा समिति अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा सहित अन्य गौ भक्तों द्वारा शुरू किए गए परिंडा अभियान में कबूतर चबूतरा के वहां से पक्षियों के लिए पानी भरने की प्रक्रिया को शुरू किया गया गर्मियों के मद्देनजर पहले से ही कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि देव स्थान गांव के आसपास पेड़ पौधे सार्वजनिक स्थान स्कूल हॉस्पिटल स्वयं के घर के बाहर पक्षियों के लिए एक एक परिंडा लगाकर नियमित रूप से पानी भरे ताकि पक्षियों को राहत मिल सके अध्यक्ष मीणा ने बताया भंडारी द्वारा कई वर्षों से परिंडे पहुंचाते हैं जिले भर में हजारों की संख्या में पक्षियों के लिए परिंडे उपलब्ध करवा रहे है जिले में अलग-अलग गांव तहसील तक परिंडे पहुंचाते हैं परिंडो में पानी भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है समाजसेवियों पशु प्रेमियों की मदद से इनमें नियमित रूप से पानी भरा जाता है ताकि कहीं ना कहीं गर्मियो में पक्षियों को राहत मिले भंडारी कई वर्षों से गो सेवा मे समर्पित है गरीब मध्यम वर्ग के साथ साथ बेजुबानों की सेवा के कार्य में आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें रहे हैं गो भक्तों द्वारा भण्डारी जैन परिवार का आभार प्रकट किया है इस दौरान उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, मनीष रावल, प्रकाश कुम्हार,नारायण देवासी,मिथुन मीणा,छगन रावल,नारायण घांची, दिनेश कुमार,प्रेम सेन,हिम्मत राम मीणा,हितेश कुमार,गणेश मीणा,समीर मीना,पप्पू,कपिल, रतन कुम्हार,रमेश,तगाराम, सतीश,जसोदा आदि मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply