पिंडवाड़ा पुराने रेलवे फाटक रोड वार्ड न 4 में वन रक्षक अंजू चौहान द्वारा घनी बस्ती में आए जहरीले सांप का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया ।

V24 न्यूज़ पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार ,

पिण्डवाड़ा-प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने फाटक रोड पर एक घर के दरवाजे के ऊपर सांप देखा गया, जिस पर वार्ड वासियों ने सामान्य सांप समझकर लकड़ी से भगाने का प्रयास किया गया,.लेकिन वार्ड वासी सफल नहीं हो पाए। इसकी जानकारी संबंधित वार्ड पार्षद व नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा को मिलते ही सांप का फोटो वनरक्षक अंजू चौहान को तत्काल भेजकर सहायता मांगी ।सांप का फोटो देखते ही अंजू चौहान ने सांप को बेहद जहरीला बताते हुए सांप पर नजर रखने का बोला,जिस पर नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा ने सांप के ऊपर कार्टून रख दिया ताकि सांप भाग नहीं सके।

वन रक्षक अंजू चौहान व महेंद्र गर्ग होम गार्ड वन विभाग द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जहरीले सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया,जिस पर वार्डवासियों ने राहत की सांस ली तथा वनरक्षक अंजू चौहान का आभार प्रकट किया।

अंजू चौहान वन रक्षक ने जानकारी देते बताया की रेस्क्यू किया गया फुर्सा सांप था,जिसे स्वा स्केल्ड वाइपर सांप कहा जाता है,जो की हवा में उछलकर काटता है यह सांप राजस्थान के मुख्य चार जहरीले सांपों में से एक हैंजिसे स्थानीय भाषा में बॉडी भी कहते है,यह जलेबी के आकार में आकर उछलकर अपनी स्केल्ड को रगड़कर बाइट व आवाज करता है,इसमें हीमोटाकीसन नमक जहर होता है, जो की बेहद जहरीला होता है,।

इस अवसर पर वन रक्षक अंजू चौहान ने वार्डवासियों को इस तरह का सांप मिलने पर और भी सांप क्षेत्र में होने का अंदेशा जताया तथा सावधानी बरतने व तत्काल सूचित करने का कहा ।इस अवसर पर बच्चो को भी अपनी साइकल चलाने से पहले पूरी तरह चेक करने की सलाह दी, तथा वार्ड वासियों को सांप से बचाव के बारे में आवश्यक जानकारी दी ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply