अब 10 मार्च की जगह 13 मार्च को होंगा वकीलों का विधानसभा घेराव ।

सिरोही(हरीश दवे),

अधिवक्ताओं के हितों एवम् उनकी सुरक्षा के लिये एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागु करने की मांग को लेकर 19 फरवरी 2023 से लगातार चलाये जा रहे रहे आन्दोलन एवम् स्वैच्छिक न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया जा रहा है, इस रूपरेखा के तहत् 03 मार्च 2023 को सिरोही जिला अभिभाषक संघ से एडवोेकेट हरजीराम चौधरी, कैलाश कुमार माली, बलवन्त कुमार मेघवाल, मेहुल अग्रवाल ने भाग लिया, जयपुर महापडाव के दौरान् 10 मार्च को विधानसभा स्थगित होने की वजह से अब 13 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जायेगा, जिसमें सिरोही से भी भारी संख्या में अधिवक्तागण भाग लेगें। सिरोही जिला अभिभाषक संघ द्वारा सिरोही में कार्मिक अनशन लगातार चालु है, इसी दौरान् कल दलपत परमार, शैतान खरोर, चन्दनसिंह डाबी, कुणाल दवे, अरविन्द पराडिया एवम् आज मानसिंह देवडा, दशरथसिंह आढा, सीमा खत्री, नरेश देवासी, नारायण पटेल द्वारा अधिवक्ताओं की मांग को लेकर कार्मिक अनशन पर रहे। शाम को अधिवक्ताओं द्वारा होली पर्व को शुभकामनायें देते हुये आपस में स्नेहपुर्वक गुलाल से होली पर्व मनाया गया है। इस दौरान् सिरोही जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भंवरसिंह देवडा, उपाध्यक्ष हरजीराम चौधरी, सचिव प्रकाश कुमार प्रजापत, सहसचिव भूपेन्द्र राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार माली, कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र एम चौहान, दीपक बोडाणा, गजेन्द्रसिंह सहित सम्मानीय अधिवक्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी सचिव प्रकाश कुमार प्रजापत ने दी। 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply