जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन ।

सिरोही(हरीश दवे),

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, सिरोही की ओर से स्वामीनारायण मंदिर हाॅल, सिरोही में जागरूकता शिविर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 टी0 शुभमंगला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।इस मौके पर उपस्थित उद्यमियों एवं शिविर में आए गणमान्य लोगो को मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 टी0 शुभमंगला ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं जानकारी दी एवं इन योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया। 

     

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रंबंधक अनंत आर्य ने शिविर में उद्योग विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं को पीपीटी के माध्यम डाॅ0 भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना , मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2022 में दिए जाने वाले अनुदान एवं प्रोत्साहन के संदर्भ में जानकारी जागरूकता शिविर में दी साथ ही शिविर में आए युवाओं, महिलाओं एवं उद्यमियों को इन योजनाओं में आवेदन कर स्वावलम्बन बनने हेतु आव्हान किया । उन्होंने कहा कि नई युवा पीढी स्वरोजगार व उपक्रम छोटे -बडे उद्योग से देश की प्रगति में सहायक बन सकती है।

      

शिविर में लीड बैंक आधिकारी उम्मेदाराम मीणा, रीको, आईडीबीआई  , युनियन एवं राज.मरूधरा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक , रघुभाई माली, हीरालाल माली , उद्योग संघ के पदाधिकारीगण, भरत छीपा ,राजेन्द्र रावल ,मदन मालवीय, पार्षद प्रवीण आर्य , वीरेद्र चैहान एडवोकेट एवं कई गणमान्य लोग शिविर में उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply