पदोन्नति होने पर विद्यालय द्वारा अभिनन्दन किया गया।

वराडा/ सिरोही , राजस्थान।

– वराडा के राउमावि के प्राध्यापक मोहनलाल सुथार का उपप्राचार्य के पद पर पदोन्नति होने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिनन्दन किया गया,विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार व माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक के आदेशानुसार व्याख्याताओं से वाइस प्रिंसीपल बने कार्मिकों को यथास्थान पर पदस्थापन की अनुपालना के तहत विद्यालय के व्याख्याता मोहनलाल सुथार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राउमावि वराडा में ही कार्यग्रहण करवा कर संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित द्वारा माल्यार्पण व साफापोशी कर अभिनन्दन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान विद्यालय के गोवाराम मेघवाल, मोहम्मद रफीक, रमेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, बीएल मूँगिया, फिरदौस बेग़म, उमेश कुमार, महेंद्र सिंह, पेकाराम, ओम प्रकाश शर्मा, श्रीमती शान्ति सहित संजय प्रजापति, कुलदीप प्रजापत, प्रियंका सन्त व पूजा उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply