(आबूरोड, सिरोही)

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक मानपुर स्थित ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।

– सिरोही भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल जी माली कार्यक्रम में पहुंचे।

– देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सुनी।

– कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण देवासी के द्वारा की गई ,

कार्यक्रम में राजस्थान में लगातार बढ़ रही अराजकता, भ्रष्टाचार ,लाचार कानून व्यवस्था एवं कॉंग्रेस सरकार के 4 साल की विफलता को लेकर चर्चा की गई।

– सिरोही भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोपाल माली ने लगातार बढ़ रहे अपराध एवम राजस्थान में पेपर लीक पर गहलोत सरकार के बारे में जानकारी दी।

– जिला महामंत्री गणपत सिंह नींबोडा ने बताया कि आने वाले चुनाव में कॉंग्रेस सरकार को जनता करारा जवाब देगी ।

– भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी सुरेश जी दाधीच ने बताया कि आबूरोड ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा क्षेत्र में गांव- गांव ढाणी- ढाणी में युवा को जागृत किए जावे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजना के बारे में युवाओं को जानकारी प्राप्त करनी जरूरी है।

– कार्यक्रम के अंतर्गत नवनियुक्त आबूरोड़ ग्रामीण मंडल मीडिया प्रभारी देवाराम गरासिया का युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल जी माली,युवा मोर्चा जिला प्रभारी सुरेश दाधीच, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपत सिंह नींबोडा, आबूरोड ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण देवासी द्वारा गरासिया का स्वागत किया गया।

– इस अवसर:-कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा महामंत्री राहुल प्रजापति , धीरेंद्र गरासिया , नगर युवा पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह लोधा , प्रथाराम , साहिब राम गरासिया , मनोज राणा , नरेंद्र सिंह, मावाराम , कसनाराम, संता राम, भुराराम, शंकरलाल, रमेश कुमार, जेताराम देवासी, वरदाराम, मीठालाल, राजू भाई, गुलाब सिंह पवार, निंबाराम, सकुरा राम,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply