आबूरोड, राजस्थान

*युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न*

युवा मोर्चा नगर मंडल आबूरोड़ की बैठक भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली,भाजयुमो जिला संगठन प्रभारी सुरेश धादिच,मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया,नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान चारण के सानिध्य में युवा मोर्च अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में परसादीलाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई।

भारत माता व दीनदयाल जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की सुरुआत की।सभी मंचासीन अतिथियों का भाजपा के दुपट्टा पहनकर स्वागत किया गया।मंच संचालन महामंत्री धर्मेंद्र शाक्य एवम जिगर आचार्य ने किया।जिला संगठन प्रभारी सुरेश धादिच ने कहा कि ये सरकार युवाओं को गमराह कर रही है,4 तारीख को जयपुर में विधानसभा घेराव कार्यक्रम राजस्थान के युवा अपनी ताकत दिखाकर सरकार को घुटने पे ला लेंगे।राजस्थान में ये सरकार हिन्दू विरोधी है,आये दिन हमारी आस्था को ठेश पहुँचाकर हिन्दू देवी देवताओं की मूर्ति तोड़ने की घटनाओं पर सरकार कुछ नही करती।प्रदेश में कई महीनों से लगातार लोगों की आस्थाओं पर चोट की जा रही है। कुछ दिनों पहले परशुराम जी की मूर्ति खंडित की और अब कांकरोली में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करना, लचर कानून व्यवस्था का परिणाम है। आज अलवर में 200 वर्ष पुराना हनुमानजी जी के मंदिर पे सरकारी बुलडोजर चलाकर हिंदुओ की आस्था पे खिलवाड़ करना इनकी नियत बन चुका है।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कहा गहलोत सरकार के शासन में ना जमीन पर कोई सुरक्षित है, ना आसमान में कोई सुरक्षित है, ना घर पर सुरक्षित है, ना सड़क पर सुरक्षित है।आज भरतपुर में फायरिंग, पिछले दिनों जोधपुर में वकील की हत्या,यह पराकाष्ठा है राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की,पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण हैlयुवाओं के साथ वादाखिलाफी कर चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से प्रत्येक बेरोज़गार को बेरोज़गारी भत्ते का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर वादा भूल गई।प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन से आमजन परेशान और नौजवान हैरान है। भाजपा ने पहले भी सड़क से लेकर सदन तक इस कांग्रेस कुराज के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, भाजपा का युवा मोर्चा आगामी 4 मार्च को एक बार फिर सड़क पर उतरकर राज्य की निकृष्ट सरकार को जगाने का काम करेगा।इस सरकार में गैंगवार,बलात्कार और तुष्टिकरण बहुत बढ़ चुका है सरकार का कानून व्यवस्था पर बिल्कुल नियंत्रण नही है।भाजयूमो महामंत्री गणपत सिंह ने कहा कार्यक्रम को संबोधन करते हुए की राजस्थान की ये सरकार युवाओं को धोखे में रखकर आयी है,हर परीक्षा लीक करना व युवाओं को रोजगार न देना इनको महंगा पड़ेगा,आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा इस सरकार को आइना दिखा देंगे।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल व ने कहा इस सरकार ने अनुसूचित वर्ग के लोगो को भी खुद प्रताड़ित किया है,सरकार ने उनको नीचा दिखाने में कोई कसर नही छोड़ी।युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद कहा।कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली,प्रभारी सुरेश धादिच,मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया,नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान चारण, नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा,जिला महामंत्री गणपत सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, महामंत्री अजय वाला,दीनेश सेन,गणेश आचार्य,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सनी जैन,पार्षद राधेश्याम शाक्य, दुरेगेश राव,राजेन्द्र गहलोत,मोहन राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय ढाका,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, देवेंद्र निगम,विजय गोठवाल,धर्मेंद्र शाक्य, जिगर आचार्य,उपाध्यक्ष कनक सिंह,महेंद्र सिंह,हितेश सैनी,मंत्री तुलसी माली,राजेश परिहार,आदि उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply