हत्या के आरोपीयों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटो में तीनो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

सिरोही(हरीश दवे),

जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सिरोही के निर्देशानुसार जिला सिरोही में गंभीर प्रवृति के अपराधों में वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत देवाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पारस चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में देवेन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट मय जाब्ता के नेतृत्व में हत्या के आरोपीयों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटो में तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर प्रकरण को सफल बनाया गया।।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गत 24 फरवरी को प्रार्थीया श्रीमति रकमा देवी पत्नि मोतीराम जाति रेबारी निवासी कैलाशनगर ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे पति मोतीराम रेबारी का दिनांक 23जनवरी को वक्त करीब 03.00 बजे मेरे पति मोतीराम के सगे भाई के पुत्र जैताराम उर्फ जैतिया , जेपाराम व गोपाल ने लाठीयो से अंधाधुंध मारपीट कर मोतीराम की हत्या कर दी । उक्त वांछित अभियुक्तगणों की थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा लगातार आसूचना संकलित कर व मुखबिरान तंत्र से सूचना प्राप्त कर प्रकरण के अभियुक्तों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तगणों को 24 घंटो में गिरफ्तार कर वैज्ञानिक अनुसंधान कर माननीय न्यायालय में पीसी रिमांड हेतु आज पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्तो में,

1. जैताराम उर्फ जैतिया पुत्र समेलाराम जाति रेबारी उम्र 29 साल पेशा मजदूरी निवासी कैलाशनगर पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही । 2. जेपाराम पुत्र समेलाराम जाति रेबारी उम्र 25 साल पेशा मजदूरी निवासी कैलाशनगर पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही।

३. गोपाल उर्फ गोपिया पुत्र समेलाराम जाति रेवारी उम्र 23 साल पेशा मजदूरी निवासी कैलाशनगर पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही ।

कार्यवाही में शामिल टीम देवेन्द्रसिह निपु . थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट, वगताराम स.उ.नि. पुलिस थाना बरलूट, सुल्तानसिह हैड कानि , पुलिस थाना बरलूट, नारायणलाल हैड कानि,पुलिस थाना बरलूट, राजकुमार कानि . पुलिस थाना बरलूट , मदनलाल कानि .पुलिस थाना बरलूट , मालदेव कानि बरलूट,रणजीत कानि . पुलिस थाना बरलूट, मोहनलाल कानि, पुलिस थाना बरलूट, सुरेश कानि, पुलिस थाना बरलूट, श्रीराम पुलिस थाना बरलूट की अहम भूमिका रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply