संत निरंकारी मिशन ब्रांच सिरोही द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत आखेलाव तालाब पर सफाई अभियान ।

सिरोही(हरीश दवे),

संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75 वें “अमृत महोत्सव” के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवम् निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सानिध्य में दिनांक 26 फरवरी 2023,दिन रविवार को “अमृत परियोजना के अंतर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का शुभारंभ किया जाएगा, ।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य “जल संरक्षण”तथा इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवम् उन्हें क्रियान्वित रूप देना है,इस परियोजना का मुख्य बिंदु जल निकायों की स्वच्छता एवम् स्थानीय जनता के बीच “जागरूकता अभियान” के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है,बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यंत अनेक कार्य किए गए, जिसमें स्वच्छता एवम् व्रछारोपण अभियान का आरंभ प्रमुख है ,और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में “अमृत परियोजना” का आयोजन किया जा रहा है संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी भेरू प्रजापत द्वारा जानकारी दी कि इस परियोजना में सम्पूर्ण भारत वर्ष के लगभग 1000 स्थानों के 730 शहरों,27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश शामिल है,इसी प्रोजेक्ट अमृत के तहत संत निरंकारी मंडल ब्रांच सिरोही के सेवादल के सदस्यों द्वारा 26 फरवरी 2023, रविवार को प्रातः 08 से 12 बजे तक सिरोही शहर के आखेलाव तालाब पर सफाई अभियान चलाया जाएगा

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply