पुरोहित बने सिरोही ब्लॉक वाकपीठ के अध्यक्ष ।

वराडा /सिरोही ,

  • वराडा में सम्पन्न सिरोही ब्लॉक प्रधानाचार्य सत्रांत वाकपीठ में वराडा प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित सर्वसम्मति से वाकपीठ के अध्यक्ष बनाये गये, विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि वाकपीठ के समापन पर सदन ने अध्यक्ष पद के लिए श्री पुरोहित के नाम का प्रस्ताव रखा एवं सचिव पद के लिए अमृतलाल माली उपप्रधानाचार्य मामावली को यथावत रखने के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसे उपस्थित 59 प्रधानाचार्यो की सहमति से सर्वसम्मति से पारित किया गया तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,इस दौरान सीबीईओ हीरालाल माली,एसीबीईओ आनन्दराज आर्य,डीएलसीईओ कान्तिलाल आर्य,व्याख्याता गोवाराम मेघवाल व मोहम्मद रफीक ने बधाई दी गई नवनियुक्त अध्यक्ष वराडा प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने सदन का आभार प्रकट किया।
Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply