पुरोहित ने लगाया फ्री बिजली के नाम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्रदेश को धोखा देने का आरोप

बिजली में हो रही है अघोषित कटौती और मुख्यमंत्री कर रहे हैं फ्री बिजली का झूठा प्रचार :पुरोहित

सिरोही(हरीश दवे),

भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाया है कि वे फ्री बिजली के नाम पर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जब प्रदेश के लोगों को बिजली उपलब्ध ही नहीं करवा पा रही है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बजट घोषणा के मुताबिक सौ यूनिट फ्री बिजली का झूठा ढ़ोल क्यों पीट रहे हैं ? उन्होंने कहा कि गांवों में तो घरेलू उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही बिजली आपूर्ति में अघोषित विद्युत कट पिछले छः महीने से आम बात हो गए है परंतु अब तो शहरों में भी सुबह दोपहर और शाम बिजली के अघोषित कट लगातार लगना शुरू हो गए हैं । 

पुरोहित ने बताया कि सिरोही जिले की बात करें तो जिले के लोग अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हैं। बिजली कटौती के बारे में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। किसानों को भी वादे के मुताबिक 6 घंटे की पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है । उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी में चल रही अंदरूनी लड़ाई से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की फ्री की घोषणाओं के ढोल पीट रहे हैं । उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री बिजली व्यवस्था की सुध ले और प्रदेश को समय पर और पूरी बिजली उपलब्ध करवाएं ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply