शिव भक्तों को खीर और फल का प्रसाद वितरण हुआ ।महाशिवरात्रि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को फलाहार व खीर बांटकर भोलेनाथ के जयकारे लगाए ।

सिरोही(हरीश दवे),

देवनगरी के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं व समाज सेवियों ने शिव भक्तों को काउंटर लगाकर प्रसाद का वितरण किया। बड़ी तादाद मे इस मौके पर उपवास रखने वाले और अन्य सभी स्त्री पुरुषों व श्रद्धालुओं ने फल व साबूदाना खीर का प्रसाद ग्रहण किया।शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरोही के समीप सारणेश्वर मंदिर में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आने वाले सभी श्रद्धालुओं को नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने खीर प्रसाद बांटकर शिव भक्ति,आराधना और दर्शन पूजन के लिए आए भक्तों का अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में भीड़भाड़ अधिक होने पर व्यवस्था को संभाला। सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं में नगर मंत्री महेंद्र माली, मीडिया प्रभारी चिराग रावल, महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, अजय भट्ट, ललित प्रजापत, गोविंद सैनी, भवर माली,मांगूसिंह बावली,बाबूसिंह, जुजाराम देवासी, इंदरसिंह मकवाना, गोसेवा टीम सिरोही के शैलेंद्र खंडेलवाल, हिम्मत सगरवंशी, पृथ्वीसिंह राठौड़, भरत माली आदि कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सहयोग किया।

महिलाओ से चेन स्नेचिंग पर पुलिस को किया तत्काल सूचित -सारणेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आई महिला ने बाहर प्रसाद वितरण कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को भीड़ में चेन खींचने की जानकारी दी तब अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल और कार्यकर्ताओं ने चोर की तलाश के प्रयास किए और पुलिस को तत्काल सूचना दी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply