मीणा समाज के महासम्मेलन में 18 फरवरी को गौतम ऋषि मंदिर आएंगे मुख्यमंत्री ।

सिरोही(हरीश दवे)

माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी को चोटिला श्री गौतम ऋषि महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मारवाड मीणा समाज का महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे।     

जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी को 12.30 बजे हेलीकाॅप्टर द्धारा धरियावद ( प्रतापगढ) से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम चोटिला ( तहसील शिवगंज ) जिला सिरोही पहुंचेगे एवं श्री गौतम ऋषि महादेव मंदिर , चोटिला में आयोजित मारवाड मीणा समाज का महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् दोपहर बाद 3 बजे हेलीकाप्टर द्धारा ग्राम चोटिला से जोधपुर प्रस्थान करेंगे।       इस मारवाड मीणा समाज के महासम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री एंव राजस्थान उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चोधरी , जल ससाधन एवं इदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीय शिरकत करेंगे।   

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply