कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने जतायी हत्या की आंशका ।

V24 न्यूज़ पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार

पिण्डवाडा /सिरोही , राजस्थान

समीपवर्ती झाडोली कस्बे के निकट स्थित झोपड़ी होटल के पीछे स्थित कुएं में सोमवार सुबह पुलिस को लोगो द्वारा अज्ञात युवक का शव पडा होने की सुचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर राजकीय हॉस्पिटल पिण्डवाडा की मौचरी में रखवाकर शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए, वही शिनाख्त होने के बाद परिजनों द्वारा हत्या होने की जतायी आंशका।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पिण्डवाडा पुलिस को लोगो द्वारा झाडौली कस्बे के निकट एक होटल के पीछे कुंए में किसी व्यक्ति की लाश पडी होने की सुचना मिली, जिस पर पुलिस उप अधीक्षक जेठूसिंह करणोत, थानाअधिकारी चम्पाराम बारड सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पंहुचा एवं घटनास्थल के आस पास बारिकी से निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को बाहर निकलवा उसके पहचान के लिए आस पास लोगो से पुछताच की लेकिन शव की पहचान नही हो पायी जिसके बाद शव को पिण्डवाडा शहर के राजकीय हॉस्पिटल की मौचरी में लाया गया। तथा शव की पहचान हेतू विभिन्न सोशल मिडिया के माध्यम से पहचान हेतू मुहिम चलायी गई, पुलिस की यह मुहिम रंग लायी एवं मृतक की पहचान आदिवासी गुलाराम पुत्र सोमाराम पानिया फली वालोरिया की हुई। जिसके बाद हॉस्पिटल पंहुचे मृतक के परिजन, रिश्तेदार व काफी संख्या में ग्रामीणों ने हत्या होने की आशंका जताकर रोष व्यक्त किया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply