पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान

नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा ने सिरोही दौरे पर आए चिकित्सा एव स्वास्थ्य मंत्री,राजस्थान सरकार परसादी लाल मीणा से सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन देकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडवाड़ा में गायनोलॉजिस्ट व सोनोलॉजिस्ट का पद तत्काल प्रभाव से भरने की मांग की ज्ञापन में बताया गया की राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक मद से सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध हो गई है लेकिन गायनोलॉजिस्ट व सोनोलॉजिस्ट का पद होने के बाद भी लंबे समय से रिक्त खाली पड़ा है,जिससे सोनोग्राफी मशीन का कोई उपयोग नहीं हो रहा हैपिंडवाड़ा ब्लॉक पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य जनजाति क्षेत्र है,क्षेत्र में अल्ट्रा टेक सीमेंट,जे के लक्ष्मी सीमेंट, वोलकेम इंडिया जैसे बड़े इंडस्ट्रीज होने के कारण मजदूर वर्ग भी काफी हैसोनोग्राफी मशीन का उपयोग नहीं होने के कारण गरीब ग्रामीण भोली भाली जनता को उच्च दरो पर प्राइवेट अस्पतालों में सोनोग्राफी करवानी पड़ती है,जिससे गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है,सरकारी अस्पताल में भी नर्सिंग स्टाफ द्वारा कमीशन के चक्कर में प्राइवेट अस्पतालों में जबरन भेजने के प्रेरित किया जाता हैजिससे राज्य सरकार की छवि पर विपरीप प्रभाव पड़ रहा हैजिससे ग्रामीण जनता को आर्थिक,मानसिक, व शारीरिक कष्ट उठाना पड़ रहा है,पिंडवाड़ा क्षेत्र के आस पास के सभी गांवों के लोगो को उपचार के लिए पिंडवाड़ा ही आना पड़ता हैमेवाड़ा ने जनहित में गायनोलॉजिस्ट व सोनोलॉजिस्ट का पद तत्काल प्रभाव से भरने की मांग की ताकि ग्रामीण जनता को राहत मिल सकेस्वास्थ्य एव चिकित्सा मंत्री ने आत्मीयता से इस मुद्दे पर विधायक व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा से विचार विमर्श कर शीघ्र ही इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया ,ज्ञापन देते समय पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी जुहरमल टाक,राशन कमेटी सदस्य देवेंद्र पाल,पार्षद प्रकाश मीणा,पार्षद अरविंद गवारिया, दिलशेर खान सहित कांग्रेस जन मोजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply