आबूरोड,( सिरोही)

24 गांवो में विभिन्न प्रकार के विकलांगों की अधिक संख्या होने से विशेष योग्यजन आयुक्त से की विकलांग प्रमाण पत्र शिविर जारी करने के लिए क्षेत्र के गांवो में ही शिविर लगाने की मांग।

– पंचायत समिति सदस्य सरमी बाई ने देलदर तहसील परिसर में आयोजित विशेष योग्यजन आपके द्वार तहसील-392 की जनसुनवाई में आयुक्त को लिखित ज्ञापन प्रस्तुत कर विशेष योग्यजनो की समस्याओं के समाधान करवाने की की पेशकश।

मंगलवार को देलदर तहसील परिसर में आयोजित विशेष योग्यजन आपके द्वार मिशन तहसील -393 जनसुनवाई मे आयुक्त को ज्ञापन देकर नवसृजित देलदर तहसील के दुर्गम सुदूर गांवों में अधिक आदिवासी विकलांगों के विभिन्न प्रकार के दिव्यांगों के प्रमाण पत्र से वंचित होने पर सरकार द्वारा उनको सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने के बारे में अवगत करवाते हुए क्षेत्र के निचला गढ़ उपलागढ, क्यारी, जायदरा, निचला टाकिया, उपला टाकिया, जायदरा, दोयतरा, रणोरा दानबोर, पाबा, उपली बोर, निचली बोर, भंमरिया राडा उपला खेजड़ा निचला खेजड़ा आदि स्थानीय गांवो में ही विकलांग शिविर आयोजित करवाने की मांग की।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply