यामाहा म्यूज़िक का मुंबई में आगमन ।

मुंबई, 31 जनवरी, 2023

सुरेश कुमार,

अब मुंबई में संगीत के पारखी लोगों को यामाहा म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स के लिए किसी दूसरे स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि 29 जनवरी, 2023 से मुंबई के मलाड ईस्ट में यामाहा म्यूज़िक स्क्वायर का शुभारंभ हो चुका है। वे मुंबई में आधिकारिक तौर पर यामाहा के प्रीमियम पार्टनर हैं। भारत में यामाहा का यह सबसे बड़ा शोरूम मनोरंजन उद्योग जगत के सबसे अहम व्यावसायिक केंद्र, यानी एक्सप्रेस ज़ोन, विंग ए, मलाड (पूर्व), मुंबई में स्थित है, और इस तीन मंजिला शोरूम में यामाहा के एक्सक्लूसिव म्यूज़िक प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। दो भाइयों, अरविंद हरलालका और आलोक हरलालका की जोड़ी ने अपनी माँ राजकुमारी हरलालका के साथ मिलकर इस उपक्रम की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई है। संगीत जगत से ताल्लुक रखने वाले कोलकाता के इस परिवार का यामाहा से पुराना नाता रहा है। इस बारे में बात करते हुए अरविंद हरलालका ने कहा, “हम लगभग पिछले 10 सालों से पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी भारत में यामाहा म्यूज़िक के एकमात्र अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर उनसे जुड़े हुए हैं, और हम 300 से ज्यादा डीलरों को अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं। उनके साथ जुड़ाव का यह अनुभव बेहद संतोषजनक रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास हर तरह की जरूरत और बजट के अनुरूप म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध हैं, जिनमें पियानो (ग्रैंड / एकॉस्टिक एवं डिजिटल), सिंथेसाइज़र, कीबोर्ड, गिटार (एकॉस्टिक, इलेक्ट्रिक एवं बैस), ड्रम किट (एकॉस्टिक/ इलेक्ट्रिक), सैक्सोफ़ोन, होम थिएटर, मिक्सर, साउंड बार्स, स्पीकर, ईयर बड्स, और हेड फ़ोन के साथ-साथ गिटार स्ट्रिंग्स, ड्रम स्टिक, ड्रम हेड, रीड्स, स्ट्रैप्स, केबल्स, प्लेक्ट्रम जैसे म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट एक्सेसरीज शामिल हैं।” इस शोरूम की कई अनोखी खासियतों में से एक यह है कि, कोई भी ग्राहक एकॉस्टिक पियानो से लेकर कॉम्पैक्ट कीबोर्ड तक, सभी म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट को छूकर देखने और चलाने का अनुभव कर सकता है। तो चाहे कोई संगीत कलाकार हो, संगीतकार शौकीन हो, शिक्षक हो या छात्र हो, यहाँ उसे अपनी पसंद का कोई न कोई इंस्ट्रूमेंट जरूर मिल जाएगा। और ब्रांड का नाम तो यामाहा है ही।यामाहा म्यूज़िक के मैनेजिंग डायरेक्टर, केन हिराओका ने गीनो बैंक्स, ड्रमर और रिदम शॉ, गिटारिस्ट के साथ-साथ रेहान सिद्दीकी, बिजनेस हेड, यामाहा म्यूज़िक इंडिया की मौजूदगी में इस शोरूम का उद्घाटन किया। शोरूम के उद्घाटन के मौके पर, श्री. हिराओका ने कहा, “मुंबई भारत में मनोरंजन जगत की राजधानी है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply