सिरोही जिले में आपदा प्रबन्धन योजना अन्तर्गत तृतीय चरण का प्रशिक्षण शुरू ।

सिरोही(हरीश दवे)  ,

एस.डी.आर.एफ. उदयपुर की टीम की ओर से एस. डी. आर.एफ. के कमाण्डेन्ट राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में सिरोही जिले में 300 आपदा मित्रों को आपदा राहत प्रशिक्षण दिया जा रहा । इस कडी में तृतीय चरण प्रशिक्षण आज सोमवार से शुरू होकर 11 फरवरी तक राज्य आपदा प्रतिसाद बल द्वारा महादेव भवन, गोयली, सिरोही में प्रशिक्षण दिया जाएगा ।  इस तृतीय चरण के प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन उपखंड अधिकारी सीमा खेतान द्वारा किया गया । इस मौके पर उन्होंने आपदा मित्रों को कठिन परिश्रम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया साथ ही यह भी अवगत कराया कि आपदा के दौरान उक्त प्रशिक्षण से आप जान माल की सुरक्षा एवं बचाव एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित कर सके । इस मौके पर जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुश्ताक अली, एस. डी. आर.एफ.के हैड कानिस्टेबल मूलचंद, तलसाराम, रमेशचन्द्र, कानिस्टेबल रामकिशोर, भीमसिंह, रामदेव, संजय, तुलसीराम, राकेश कुमार, जितेन्द्र, कुलदीप, जितेन्द्र, कर्मवीर, सुरेन्द्र, नरेश, शेर मोहम्मद, महेश, अमरसिंह, मुकेश, राजेश, विकास समेत संबंधित उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply